Categorized | लखनऊ.

सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती मनायी गयी

Posted on 01 November 2012 by admin

महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व अखण्ड भारत के निर्माता सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती पर रालोद द्वारा प्रदेश के सभी जनपदों में संकल्प दिवस के रूप मंें मनायी गयी। इस अवसर पर रालोद कार्यकर्ताओं द्वारा उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी तथा विचारगोष्ठियों का आयोजन किया गया। लखनऊ स्थित प्रदेशीय मुख्यालय पर रालोद महासचिव व प्रवक्ता अनिल दुबे ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये श्री दुबे ने कहा कि लौह पुरूष सरदार पटेल ने जिस भारत की संरचना की थी आज उस समय का कोई भी काम नहीं हो रहा है। आजादी के 65 वर्ष बीतने के बाद भी किसानों को उत्पीड़न बदस्तूर जारी है। सरकारी योजनाओं के अलावा भी सरकारें प्राइवेट बिल्डरों तक के लिए किसानों की जमीनें औने पौने दामों में जबरिया अधिगृहीत कर रही है और  उसका विरोध करने वाले किसानों पर गोली चलायी जाती है तथा आपराधिक मुकदमें दर्ज कराये जाते है। उन्होंने कहा कि रालोद मे संस्थापक श्रद्धेय चैधरी चरण सिंह ने सरदार पटेल के विचारों को अम्लीय जामा पहनाने के लिए आजीवन संघर्ष किया और उन्हीं को लेकर रालोद आज भी किसान हितों के लिए अकेले सक्रिय है। श्री दुबे ने सभी कार्यकर्ताओं से किसान हित के लिए संघर्ष हेतु तत्पर रहने की अपील की।
विचारगोष्ठियों को रालोद प्रदेश महासचिव प्रो0 के0के0 त्रिपाठी, प्रो0 यज्ञदत्त शुक्ल, वसीम हैदर, युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष आरिफ महमूद ने सम्बोधित करते हुये सरदार पटेल के द्वारा किये गये कार्यों पर प्रकाश डाला।
आज ही देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 श्रीमती इन्दिरा गाँधी की पुण्य तिथि पर रालोद पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रंद्धाजलि अर्पित की और प्रदेश के विकास में उनके योगदान पर चर्चा की।
इस अवसर पर एस0एन0 त्रिवेदी, राकेश कुमार सिंह मुन्ना, मनोज कुमार सिंह चैहान, शशांक सिंह, श्रीमती रमावती तिवारी, श्रीमती किरन सिंह, श्रीमती वसुधा सिंह, अशोक चैधरी, रामललक द्विवेदी, हरपाल यादव, शफीक सिदद्ीकी, मनोराम मिश्र, एस0के0 सिंह, आशीष श्रीवास्तव, रामबाबू छात्रनेता, नदीम हसनैन, आदि पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in