Categorized | लखनऊ.

प्रदेश में होने वाली घटनाओं एवं आम जनमानस की समस्याओं पर पैनी नजर रखेगी

Posted on 01 November 2012 by admin

उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी जनसम्पर्क, समस्या एवं संवेदना समिति की एक बैठक आज यहां प्रदेश कंाग्रे्रस मुख्यालय में प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री-सांसद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस मौके पर उन्होंने कमेटी के कार्य, उद्देश्य की जानकारी दी और पूरे प्रदेश में किस तरह कार्य किया जायेगा, इस पर चर्चा की गयी।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश कंाग्रेस के प्रवक्ता अमरनाथ अग्रवाल ने बताया कि आज की बैठक में अभी हाल ही में मलिहाबाद, इटौंजा, फतेहपुर, कानपुर आदि स्थानों पर हुई घटनाओं पर प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डाॅं0 निर्मल खत्री ने समिति द्वारा किये गये प्रयासों की सराहना की तथा कहा कि यह समिति प्रदेश में होने वाली घटनाओं एवं आम जनमानस की समस्याओं पर पैनी नजर रखेगी और वरीयता के आधार पर समस्याओं का निवारण करेगी। उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश की आम जनमानस के हितों के लिए हर स्तर पर संघर्ष करती रहेगी।
डाॅं0 खत्री ने यह भी कहा कि यह समिति प्रदेश स्तर पर बनायी गयी है, जिसमें वरिष्ठ कांग्रेसजनों को जिम्मेदारी सौंपी गयी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे जनसम्पर्क बढ़ेगा और जनता से सीधा सरोकार रहेगा, जिससे पीडि़तों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि बड़ा सूबा होने के कारण इस समिति को पूरे उत्तर प्रदेश में कार्य करने के लिए चार जोनों में बांटा गया है ताकि कार्य और अधिक एवं प्रभावी ढ़ंग से किया जा सके।
आज की  बैठक में समिति के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे। इस मौके पर कार्य का विधिवत बँटवारा करते हुए डाॅ0 खत्री ने समिति के चेयरमैन-श्री सिराज मेंहदी, मुख्य समन्वयक श्री बंशी सिंह पहाडि़या-विधायक एवं सह-चेयरमैन श्री सुरेशचन्द्र वर्मा को कार्यालय पर प्रतिदिन बैठकर कार्य सम्पादित करने की जिम्मेदारी सौंपी इसके अतिरिक्त सह-चेयरमैन श्री सिद्धार्थप्रिय श्रीवास्तव, संयोजक श्री राजेश कश्यप को पूर्वी जोन, सह-चेयरमैन श्री युवराज सिंह भदौरिया व संयोजक को बुन्देलखण्ड जोन, सह-चेयरमैन एन0पी0सिंह व संयोजक श्री यूसुफ कुरैशी को पश्चिमी जोन, सह-चेयरमैन डाॅ0 नीरज बोरा, संयोजक श्री रमेश श्रीवास्तव, सदस्य सर्वश्री अमित श्रीवास्तव ‘त्यागी’ व हरिसहाय मिश्र ‘मदन’ को मध्य जोन की जिम्मेदारी सौंपी गयी। इसके अतिरिक्त प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय में स्थित कार्यालय पर दिनवार जिम्मेदारी सौंपी गयी जिसके तहत समिति के सह-चेयरमैन श्री विनोद बिहारी वर्मा सोमवार को, सह-चेयरमैन श्रीमती सुष्मा सिंह मंगलवार को, संयोजक श्रीमती शबनम पाण्डेय बुधवार को, सदस्य श्री बजरंगी सिंह ‘बज्जू’ वृहस्पतिवार को, संयोजक श्री माधव प्रसाद,पूर्व विधायक शुक्रवार को तथा सदस्य श्री सत्यदेव सिंह शनिवार को कार्यालय पर जनसमस्या, जनसम्पर्क हेतु मौजूद रहेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in