Categorized | लखनऊ.

मुसलमानों पर जुल्म बढ़ जाते है मुलायम के राज में-जावेद इकबाल

Posted on 01 November 2012 by admin

javed-iqbal-photoयू.पी एग्रो के र्पूव चेयरमैन राज्य मंत्री बसपा नेता जावेद इकबाल  ने विभिन्न जनपदों में हो रहे साम्प्रादायिक दंगों के लिए सपा सरकार व मुलायम सिंह यादव को जिम्मेदार ठहराया है।
पूर्व मंत्री जावेद इकबाल  ने कहा कि जब-जब मुलायम सिंह की पार्टी की सरकर आती है तब-तब  साम्प्रादायिक दंगे होते है यह दंगों सुनियोजित तरीके से मुलायम सिंह द्वारा पुलिस विभाग मे तैनात कुछ जाति विशेष के लोगों द्वारा अंजाम दिये जाते है।
बसपा नेता ने कहा कि सपा और भाजपा दोनो ही मुस्लिमों के दुश्मन है और मुलायम सिंह यादव की पार्टी सत्ता मे आते ही दंगे शुरू हो जाते है जिसमें मुस्लिमों को जान व माॅल का नुकसान उठाना पड़ता है बाद में झूठी हमदर्दी पाने के लिये कुछ अधिकारियों के तबादले कर दिये जाते है लेकिन कुछ दिनों बाद उन्हें अच्छे पदों दोबारा तैनाती कर दी जाती है।
श्री जावेद इकबाल  ने कहा कि यदि मुलायम सिंह व सपा सरकार मुस्लिमों के प्रति इमानदार है और अधिकारियों को हटाने का दिखावा नही करती तो दंगो ंहोने वाले जिले के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें तत्काल जेल भेजे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in