Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी के नेताओं के दबाव में कार्य करने का आरोप लगाया जाना प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है

Posted on 30 October 2012 by admin

जिस उ0प्र0 पुलिस के बल पर राज्य सरकार कानून व्यवस्था को दुरूस्त करने तथा कानून का राज स्थापित करने की बार-बार घोषणा करते नहीं  थकती है वहीं कल पुलिस विभाग के ही एक डिप्टी एस.पी. स्तर के अधिकारी द्वारा अपने तैनाती के जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं प्रदेश पुलिस के मुखिया सहित सभी आईपीएस अधिकारियों पर रिश्वत लेकर कार्य करने एवं पुलिस अधिकारियों के समाजवादी पार्टी के नेताओं के दबाव में कार्य करने का आरोप लगाया जाना प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है।
उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के प्रवक्ता राजीव बख्शी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में तो खुलेआम पुलिस विभाग में थानों की नीलामी हुआ करती थी और पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार का बोलबाला था, लगता है कि आज भी पुलिस विभाग उस परम्परा से नहीं उबर पाया है।
प्रवक्ता ने कहा कि सिर्फ आरोप लगाने वाले अधिकारी केा निलम्बित कर देने से ही राज्य सरकार अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती है। राज्य सरकार को पुलिस विभाग सहित सभी विभागों में भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए कड़े कदम उठाने होंगे।
श्री बख्शी ने कहा कि कंाग्रेस पार्टी वर्तमान सरकार के मुखिया से यह मांग करती है कि डिप्टी एस.पी. स्तर के अधिकारी द्वारा जो आरोप लगाये गये हैं उसकी उच्च स्तरीय जांच कराकर उसकी जद में किसी भी स्तर के अधिकारी यदि दोषी पाये जाते हैं तो उस पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करें, ताकि प्रदेश की जनता में यह संदेश जा सके कि वर्तमान सरकार के राज्य में कानून व्यवस्था भी कोई चीज है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in