Categorized | लखनऊ.

सुरक्षा के मद्दनेजर बिना हेल्मेट के दुपहिया वाहन न चलाने दें

Posted on 30 October 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री राजा महेन्द्र अरिदमन सिंह ने परिवहन व पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि वे पेट्रोल पम्प मालिकों के सहयोग से यह सुनिश्चित करायें कि बिना हेल्मेट के दुपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल पम्पों से पेट्रोल न दिया जाय। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे अपने बच्चों को सुरक्षा के मद्दनेजर बिना हेल्मेट के दुपहिया वाहन न चलाने दें।
प्रदेश में सबसे ज्यादा बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं में मौतों पर चिन्ता व्यक्त करते हुए परिवहन मंत्री ने परिवहन आयुक्त को निर्देश दिये हैं कि सभी प्रकार के वाहनों विशेषकर परिवहन गाडि़यों, बसों, ट्रकों एवं ट्रैक्टर-ट्रालियों पर रिफ्लेक्टिव टेप, बैक लाइट व रिफ्लेक्टर का होना सुनिश्चित करायें। उन्होंने कहा कि सर्दी के मौसम को देखते हुए यह अत्यन्त आवश्यक है कि सभी परिवहन गाडि़यों में रिफ्लेक्टिव टेप लगा हो तथा बैक लाइट क्रियाशील हों, जिससे रात में वाहनों को दूर से देखा जा सके और सम्भावित दुर्घटना को कम किया जा सके। उन्होंने परिवहन आयुक्त को प्रदेशव्यापी अभियान चलाकर इसे लगवाना सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि जिन परिवहन वाहनों में रिफ्लेक्टिव टेप व बैक लाइट ठीक न हो, ऐसे वाहनों का चालान किया जाय तथा इसमें किसी तरह की ढील न दी जाय।
परिवहन मंत्री ने इलाहाबाद में लगने वाले कुम्भ मेले के मद्देनजर सीमावर्ती एवं आस-पास के जिलों के परिवहन अधिकारियों को विशेष सावधानी बरतने के साथ-साथ मेला अवधि में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने की दृष्टि से वाहनों पर कड़ाई से रिफ्लेक्टिव टेप लगाना सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in