Categorized | लखनऊ.

सैकड़ों कार्यकर्ता अंतिम विदाई देने के लिए एकत्र

Posted on 30 October 2012 by admin

kameshwar-upadhyayसमाजवादी सरकार के वरिष्ठ मंत्री श्री कामेश्वर उपाध्याय का 75 वर्ष की आयु में संक्षिप्त बीमारी के प्श्चात नई दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर समाजवादी पार्टी मुख्यालय में आने पर सम्पूर्ण वातावरण शोकमय हो गया। सैकड़ों कार्यकर्ता उनको अंतिम विदाई देने के लिए एकत्र हो गए। उनके सम्मान में पार्टी का झण्डा आधा झुका दिया गया।
स्व0 उपाध्याय के शव पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव, मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव सहित वरिष्ठ मंत्रियों सर्वश्री शिवपाल सिंह यादव, पारसनाथ यादव, रामगोविन्द चैधरी, राममूर्ति वर्मा, रामकरन आर्य,नरेन्द्र वर्मा के अतिरिक्त पूर्व साॅसद    श्री रामनरेश कुशवाहा तथा श्री भगवती सिंह प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी एवं प्रदेश सचिव            श्री एस0आर0एस0यादव ने भी पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
श्री कामेश्वर उपाध्याय का शव देवरिया भाटपाररानी उनके निर्वाचन क्षेत्र ले जाया गया जहाॅ उनकी अंन्त्येष्टि हुई। शव के साथ उनके भाई श्री जितेन्द्र उपाध्याय तथा तीन बेटे     श्री अभिषेक, श्री आशुतोष तथा श्री पंकज मौजूद थे। उनकी तीन बेटियां भी है।
स्व0 उपाध्याय को श्रद्धांजलि देते हुए श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि वे किसानों और गरीबों के बीच बहुत लोकप्रिय थे। उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि स्व0 उपाध्याय संघर्ष करके आगे बढ़े। वे जनसेवक थे। उनके निधन से हम सब बहुत दुःखी है। उन्होने मंत्रिपद का अपना दायित्व बड़ी गम्भीरता से निभाया। वरिष्ठ मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि स्व0 उपाध्याय ने जनता के बीच लम्बे समय तक उनकी समस्याओं के निदान के लिए संघर्श किया था। समाजवादी पार्टी को उनके निधन से भारी क्षति हुई है।
kameshwar-upadhyay1स्व0 उपाध्याय चार बार विधायक तथा श्री मुलायम सिंह यादव की सरकार में भी मंत्री रहे थे। श्री अखिलेश यादव की सरकार में वे वाह्य सहायतित परियोजना, अम्बेडकर ग्राम्य विकास, समग्र ग्राम्य विकास तथा खेलकूद एवं युवा कल्याण मंत्री थे। उन्होने पहला चुनाव निर्दलीय तौर पर 1985 में जीता था। 1991 में वे कांग्रेस से जीते। सन् 2002 में भी वे जीते। समाजवादी पार्टी प्रत्याशी के रूप में उन्होने 2007 तथा 2012 में भी जीत दर्ज की।
इस अवसर पर स्व0 उपाध्याय को सर्वश्री शारदा प्रताप शुक्ल, डा0 मधु गुप्ता, आनन्द भदौरिया, बृजेश यादव, विजय यादव, राम सागर यादव, मो0 एबाद, मनीष यादव, डा0 हीरा ठाकुर, मो0 शाहिद, राहुल सक्सेना, धर्मानन्द तिवारी, रघुनन्दन सिंह काका, जवाहर लाल साहू, श्रीमती लीलावती कुशवाहा, कमल सिंह मौर्य, श्रीमती सुरेश चैहान आदि ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in