Categorized | लखनऊ.

उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा संघ का 40वाॅ सम्मेलन

Posted on 30 October 2012 by admin

उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा संघ का 40वाॅ सम्मेलन दिनांक 3-4 नवम्बर, 2012 को इन्दिरा गाॅधी प्रतिष्ठान, गोमतीनगर, लखनऊ में आयोजित किया गया है। इस सम्मेलन का उद्घाटन पूर्वाह्न 03 नवम्बर को मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा किया जायेगा तथा इसका समापन दिनांक 04 नवम्बर को अपरान्ह् महामहिम श्री राज्यपाल द्वारा किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि इस वार्षिक न्यायिक अधिकारियों के सम्मेलन में सेवा संघ के पदाधिकारियों का चुनाव तथा इनके सेवा से संबंधित मामलों पर विचार किया जाता है। इस सम्मेलन में प्रशासनिक न्यायमूर्ति के अलावा मा0 उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के न्यायमूर्ति गणों को भी आमंत्रित किया गया है।
यह जानकारी संघ के मण्डलीय सचिव/विशेष सचिव न्याय, श्री एस0एम0 हसीब ने दी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in