Categorized | लखनऊ.

महर्षि बाल्मीकि की जयन्ती आज श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनायी गयी

Posted on 30 October 2012 by admin

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेशीय मुख्यालय पर आदिकवि महर्षि बाल्मीकि की जयन्ती आज श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनायी गयी। रालोद महासचिव व प्रवक्ता अनिल दुबे ने आदिकवि के चित्र पर माल्र्यापण कर उनके द्वारा समाज में किये गये जीवन दर्शन के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।
इस अवसर पर उपस्थित पार्टीजनों को सम्बांेधित करते हुये श्री दुबे ने कहा कि महर्षि बाल्मीकि के जीवन से हम सभी को यह प्रेरणा मिली है कि समाज में सच्चाई और ईमानदारी के रास्ते पर चलकर ही सर्वस्वीकार्यता प्राप्त की जा सकती है। इस अवसर पर प्रो0 यज्ञदत्त शुक्ला, रालोद मध्य उ0प्र0 के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह मुन्ना, वरिष्ठ समाजसेवी हरिनारायन सिंह उर्फ दाऊ जी, एम0ए0 आरिफ, संजय लाल बाल्मीकि, उमर अली, मारिफ अली खान, मनोज सिंह चैहान, आर0पी0 सिंह चैहान, हरपाल यादव, महिला नेता श्रीमती रमावती तिवारी, श्रीमती शकुन्तला कुरील, श्रीमती वसुधा सिंह, आदि प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in