Categorized | लखनऊ.

बाल्मीकि जयन्ती पर हुआ संस्कृत विद्वानों का समागम

Posted on 30 October 2012 by admin

संस्कृत संस्थान के न्यू हैदराबाद स्थित प्रांगण में एकत्रित संस्कृत विद्वान, परस्पर संस्कृत भाषा में वार्तालाच करते हुये, देश भर के संस्कृत विद्यालयों से आये छात्रों के मंत्रोच्चार से अभिमंत्रित वातावरण अवसर थ, बाल्मीकि जयन्ती का।  उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान, लखनऊ के तत्वावधान में आज महर्षि वाल्मीकि जयन्ती समारोह का आयोजन हुआ। इस समारोह में आदि कवि महर्षि वाल्मीकि के व्यक्तित्व तथा कृतित्व पर व्याख्यान एवं छात्र प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान द्वारा आयोजित समारोह में इण्टर तथा मध्यमा स्तर के छात्रों की भाषण, संस्कृत गीत, श्लोकान्त्याक्षरी प्रतियोगितायों में प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा सांत्वना पुरस्कार क्रमशः 2000.00, 1500.00, 1000.00 तथा 500.00 रुपयेकी धनराशि, स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र के साथ प्रदान की गयी।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि उ0प्र0 शासन के भाषा विभाग के अनुसचिव, श्री बृजेश चन्द्र, द्वारा नव निर्मत सभागार का उद्घाटन किया गया। सभाध्यक्ष श्री सुखराम पाण्डेय, वित्त अधिकारी, गौतम बुद्ध, प्राविधिक विश्वविद्यालय, लखनऊ, मुख्य अतिथि श्री विजय कृष्ण भगवत, उपायुक्त, ग्राम्य विकास विभाग, उ0प्र0 थे। कार्यक्रम का संचालन डा0 विजय कर्ण, संस्कृत विभागाध्यक्ष, विद्यान्त हिन्दू कालेज, लखनऊ द्वारा किया गया।
संस्कृत गीत प्रतियोगिता में कानपुर देहात के श्री अतुल कुमार प्रथत, श्री कृष्ण संस्कृत उच्चतम माध्यमिक विद्यालय के श्री प्रशान्त तिवारी द्वितीय, श्री सच्चा आध्यात्म संस्कृत उ0मा0 विद्यालय, इलाहाबाद के श्री रामानुज मिश्र और उ0मा0विद्यालय, टेवाॅ मझनपुर के श्री नारायण  तृतीय तथा श्री कृष्ण संस्कृत उ0मा0 विद्यालय के श्री संदीप दीक्षित को सांत्वना पुरस्कार दिये गये।
संस्कृत भाषण प्रतियोगिता में श्री युवराज मिश्र, श्री राम उ0मा0 विद्यालय, लुहरे चरवा, कौशाम्बी तथा श्री संदीप दीक्षित, श्री कृष्ण संस्कृत उ0मा0 विद्यालय, कानपुर देहात ने क्रमशः प्रथम द्वितीय पुरस्कार जीता। अन्त्याक्षरी प्रतियोगिता में श्री गिरीश कुमार पाण्डेय प्रथम, श्री आलोक कुमार मिश्र द्वितीय, देवेश द्विवेदी तृतीय तथा श्री युवराज सिंह चतर्थ पुरस्कार प्रदान किया गया।
इस अवसर पर संस्कृत के अनेक विद्धान तथा नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in