Categorized | लखनऊ.

भाजपा महानगर के गठित 14 मण्डलों का चुनाव कल

Posted on 30 October 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर की चुनाव अधिकारी प्रेमलता कटियार ने बताया कि लखनऊ महानगर के मण्डल ईकाइयों का चुनाव कल 30 अक्टूबर को सम्पन्न होगा। भाजपा लखनऊ महानगर में 25 मण्डल हैं। जिसमें 14 मण्डल गठन की स्थिति में हैं जिन मण्डलांे में चुनाव होना है उनमें पूर्व-6, पश्चिम-1, पश्चिम-2, पश्चिम-4, मध्य- 1, मध्य- 2, मध्य- 3, मध्य- 4, उत्तर-1, उत्तर-2, उत्तर-3, उत्तर-4, कैण्ट-3 तथा शारदानगर-2 शामिल हैं।
महानगर चुनाव अधिकारी प्रेमलता कटियार ने बताया कि मण्डल समिति का चुनाव हेतु नामांकन कल 30 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे से 1 बजे तक मण्डल के अन्तर्गत निश्चित स्थानों पर किया जायेगा। नामांकन पत्रों की जांच 1 बजे से 3 बजे तक की जायेगी तथा नाम वापसी का समय सांयकाल 4 बजे तक निश्चित किया गया है। मतदान की स्थिति में 31 अक्टूबर दिन बुधवार को प्रातः 11 बजे से 1 बजे तक मतदान होगा तथा मतगणना अपरान्ह 1.30 बजे से होगी। मण्डल समिति में एक अध्यक्ष और 60 सदस्य निर्वाचित होंगे जिसमें कम से कम 20 महिलाएं तथा 4 अनुसूचित जाति, जनजाति के व्यक्ति होंगे। महिला व अनुसूचित जाति, जनजाति के लिये यदि पूरी संख्या में कार्यकर्ता उपलब्ध नही हैं तो शेष स्थान रिक्त रखकर चुनाव कराया जायेंगा। वार्ड अध्यक्षों द्वारा ही मण्डल अध्यक्ष को चुना जाना है। मण्डल में चुने गये सदस्यों की आम राय से उन्ही सदस्यांे में से एक मण्डल प्रतिनिधि का भी चुनाव होगा।
महानगर चुनाव अधिकारी प्रेमलता कटियार ने बताया कि मानक पूरे न होने पर पूर्व-1, पूर्व-2, पूर्व-3, पूर्व-4, पूर्व-5, पश्चिम-3, कैण्ट-1, कैण्ट-2, कैण्ट-4, कैण्ट-5, तथा शारदा नगर-1 मंे मण्डल चुनाव नही होगा। इन मण्डलों के चुनाव पर बाद में विचार किया जायेगा।  उन्होंने बताया कि 3 वार्डो के चुनाव निरस्त कर दिये गये है। कल घोषित वार्डो अध्यक्षों में तिलकनगर, सदर तथा छावनी वार्ड का चुनाव निरस्त कर दिया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in