तिवारी जी की तरफ से उनके प्रति आभार जताया

Posted on 30 October 2012 by admin

29-10-cसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव से आज यहां पार्टी मुख्यालय, 19 विक्रमादित्य मार्ग पर उत्तराखण्ड से श्री भवानी दत्त भटट के साथ आए एक प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की और उन्हें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता        श्री नारायण दत्त तिवारी जी की ओर से उनके 88वें जन्म दिवस पर दी गई बधाई के प्रति धन्यवाद दिया। उन्होने श्री यादव को श्री तिवारी जी के तरफ से पुष्पगुच्छ देकर और शाल उढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी भी उपस्थित थे।
श्री तिवारी जी के जन्म दिवस पर 18 अक्टूबर,2012 को समाजवादी पार्टी मुख्यालय में श्री मुलायम सिंह यादव ने उनकी धर्मपत्नी श्रीमती स्व0 सुशीला तिवारी स्मारक माॅ श्री महाकाली इन्टर कालेज की स्मारिका “नारायण दीप“ का विमोचन किया था। श्री यादव ने उस समय श्री तिवारी के गरिमामय व्यक्तित्व एवं राजनीति में उनके महत्वपूर्ण योगदान की चर्चा की थी। उन्होने उन्हें लखनऊ में आकर रहने का भी निमंत्रण दिया था। श्री तिवारी जी के भांजे श्री भवानी दत्त भट्ट ने आज नेताजी से भेंट की और श्री तिवारी जी की तरफ से उनके प्रति आभार जताया।
श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि श्री तिवारी जी के साथ उनके बहुत मधुर और घनिष्ठ संबंध रहे हैं। वह पुराने समाजवादी थे। उन्होने उनके साथियों से कहा कि वे श्री तिवारी जी की सेवा करें और उनके स्वास्थ्य का ख्याल रखें। श्री यादव ने कहा कि श्री तिवारी जी के समाजवादी योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। समाजवादी विचार को फैलाया जाना चाहिए।
श्री यादव ने श्री तिवारी जी के स्वास्थ्य व दीर्धायु की कामना करते हुए कहा कि डा0 राममनोहर लोहिया ने नौजवानों और कार्यकर्ताओं से एक घंटा देश को देने का आव्हान किया था। उन्होने पहला फावड़ा श्री तिवारी जी के ही विधान सभा क्षेत्र में चलाया था। उन्होने कहा श्री तिवारी जी से हम सबने समाजवाद और प्रशासनिक कुशलता का पाठ पढ़ा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in