Categorized | लखनऊ.

दलितों के खिलाफ अत्याचार एवं बलात्कार की घटनाएं बढ़ रही हैं यह प्रदेश के लिए शर्मनाक है

Posted on 28 October 2012 by admin

उ0प्र0 में वर्तमान सपा सरकार के कार्यकाल में जिस तरह से दलितों के खिलाफ अत्याचार एवं बलात्कार की घटनाएं बढ़ रही हैं यह प्रदेश के लिए शर्मनाक है।
अभी तीन दिन पूर्व मलिहाबाद में हुए दुराचार की घटना का जायजा लेने के लिए उत्तर प्रदेश कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री सांसद के निर्देश पर उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल जिसमे कांग्रे्रस जनसमस्या निवारण समिति के को-चेयरमैन विनोद विहारी वर्मा के नेतृत्व में 8 सदस्यीय जांच दल कल दोपहर मलिहाबाद पहुंुचा और पीडि़त परिवार एवं स्थानीय लोगों से घटना की पूरी जानकारी हासिल की।
प्रदेश कंाग्रेस के प्रवक्ता द्विजेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि जांच दल में श्री विनोद विहारी वर्मा के अलावा जिला कंाग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष श्री सिराज वली खां‘शान’, मलिहाबाद के पूर्व विधायक एवं पूर्व प्रत्याशी रहे डाॅ0 जगदीश चन्द्र, समिति के को-चेयरमैन श्री सुरेश चन्द्र वर्मा, श्री सत्यदेव सिंह, उ0प्र0 महिला कंाग्रेस की महामंत्री श्रीमती सुशीला शर्मा तथा वरिष्ठ नेता श्री चन्द्र प्रकाश शर्मा एवं श्री राजन सक्सेना शामिल रहे।
जांच दल ने सौंपी रिपोर्ट में बताया है कि घटना मलिहाबाद के मुंशीखेड़ा पुरवा ग्राम की है। क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा जांच दल केा बताया कि घटना में शामिल तीनों व्यक्ति उसी गांव के हैं और यह आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिये के बाद भी अभी तक अपराधी स्वच्छंद घूम रहे हैं और पुलिस उनको गिरफ्तार करने में नाकाम रही है। जिसके कारण पूरे गांव में दहशत का माहौल व्याप्त है और पीडि़त परिवार के लोग खौफ के साये में जी रहे हैं।
जांच दल ने मलिहाबाद में ही 4 माह पूर्व पुलिसकर्मियों द्वारा बेरहमी से पीटे जाने से जिस कन्नू नाथ की मौत हुई थी उनके परिजनों से मिलकर जहां एक तरफ कंाग्रेस पार्टी की ओर से शोक संवेदना प्रकट की वहीं दूसरी तरफ पूरी घटना की जानकारी हासिल करते हुए परिवार को आश्वासन दिया कि उनके साथ न्याय के लिए कांग्रेस पार्टी हर तरह की कोशिश करेगी।
उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के जांच दल ने शासन एवं प्रशासन से दुराचार के पीडि़त परिवार को समुचित सुरक्षा एवं अविलम्ब दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिये जाने, साथ ही पुलिस की पिटाई से हुई कल्लू नाथ की मृत्यु के प्रकरण की जांच सीबीसीआईडी से कराये जाने व दोषी पाये जाने पर पुलिसकर्मियों के विरूद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराकर जेल भेजे जाने की मांग की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in