Categorized | लखनऊ.

उ0प्र0 की महत्वपूर्ण भागीदारी पर प्रसन्नता व्यक्त

Posted on 28 October 2012 by admin

केन्द्रीय मंत्रिमण्डल में आज हुए विस्तार, जिसमें उत्तर प्रदेश से श्री सलमान खुर्शीद को विदेश मंत्रालय एवं श्री जितिन प्रसाद व श्री आर.पी.एन. सिंह को महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेेदारियां दी गयी हैं इसके लिए उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी, प्रधानमंत्री डाॅ0 मनमोहन सिंह जी एवं राष्ट्रीय महासचिव श्री राहुल गांधी जी का आभार प्रकट किया है।
केन्द्रीय मंत्रिमण्डल में हुए आज जिस तरह से फेरबदल में तमाम मंत्रियों के विभागों को बदले जाने एवं कुछ नये लोगों को मंत्रिमण्डल में जगह के साथ ही कैबिनेट मंत्री, राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) एवं राज्यमंत्री का दायित्व सौंपा गया है, इससे एक तरफ जहां कांग्रेस पार्टी द्वारा देश की जनता से किये गये वायदे को पूरा करता है वहीं दूसरी तरफ कुछ मंत्रियों द्वारा इस्तीफा दिये जाने तथा संगठन में कार्य करने की इच्छा व्यक्त किये जाने से इस बात को बल मिलता है कि संगठन हमेशा से सर्वोच्च रहा है और आगे भी रहेगा।
प्रदेश कंाग्रेस के प्रवक्ता द्विजेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि केन्द्रीय मंत्रिमण्डल के विस्तार और उसमें उ0प्र0 की महत्वपूर्ण भागीदारी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए वरिष्ठ कंाग्रेस नेता श्री प्रमोद तिवारी, पूर्व विधायक श्री हरीश बाजपेई, प्रवक्ता सर्वश्री वीरेन्द्र मदान एवं अमरनाथ अग्रवाल, वीरेन्द्र प्रताप पाण्डेय‘बबलू’, श्री के0के0 सिन्हा, ओंकारनाथ सिंह, डाॅ0 आर0पी0 त्रिपाठी, सिद्धार्थ प्रिय श्रीवास्तव, विनोद मिश्रा, विनोद विहारी वर्मा, जे0पी0 सिंह, चै0 सत्यवीर सिंह, शकील फारूकी, मेंहदी हसन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने सरकार और संगठन में समन्वय बनाने की कोशिश की है इससे एक तरफ जहंा देश की जनता में यूपीए सरकार के प्रति विश्वास सुदृढ़ होगा वहीं दूसरी तरफ संगठन में भी गतिशीलता आयेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in