Categorized | लखनऊ.

बकरीद पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई

Posted on 26 October 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने ईद-उल-अज़हा (बकरीद) पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है।
आज यहां जारी एक बधाई संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि ईद-उल-अज़हा का त्यौहार सभी को मिल-जुल कर रहने तथा सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा प्रदान करता है। उन्होंने इस त्यौहार को शांति व आपसी सद्भाव के साथ मनाने की अपील की है।
———————
उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष श्री माता प्रसाद पाण्डेय, विधान परिषद के सभापति श्री गणेष शंकर पाण्डेय, भूमि विकास एवं जल संसाधन मंत्री श्री ओम प्रकाष सिंह, नियोजन राज्य मंत्री श्री फरीद महफूज किदवई एवं प्रोटोकाॅल राज्य मंत्री डा0 अभिषेक मिश्र ने ईदुल-अज़हा के अवसर पर प्रदेष वासियों को मुबारकबाद दी है। इस कुर्बानी एवं त्याग के त्यौहार को आपसी सद्भावना एवं सादगी से मनाने की अपील भी की है।
———————
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने ईदुलजुहा को त्याग, बलिदान एवं समर्पण का पर्व बताते हुए मुस्लिम भाइयों को बधाई दी है और उनके सुख समृद्धि की कामना की है। उन्होने कहा कि यह पर्व परस्पर सद्भाव और सहयोग का भी संदेश देता है।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने बकरीद पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा है कि यह बलिदान का महान पर्व है और हमें यह दिन मिलजुलकर सौहार्द के साथ मनाना चाहिए।

————————
प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई एवं सहकारिता मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव ने प्रदेशवासियों को ईदुल-अज़हा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह त्यौहार त्याग और बलिदान का द्योतक है। इस त्यौहार की खुशियों को मिल जुल कर मनाना चाहिए।
————————
उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं लघु सिंचाइ मंत्री श्री पारस नाथ यादव, श्रम एवं सेवायोजन मंत्री डा0 वकार अहमद शाह, बेसिक शिक्षा, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री श्री राम गोविन्द चैधरी, उद्यान मंत्री श्री राजकिशोर सिंह, होमगार्ड मंत्री श्री ब्रम्हाशंकर त्रिपाठी, ग्राम्य विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अरविन्द सिंह गोप, श्रम राज्य मंत्री श्री शाहिद मंजूर, दुग्ध विकास राज्य मंत्री श्री राममूर्ति वर्मा ने प्रदेशवासियों को, विशेष रूप से मुस्लिम भाइयों को ईदुल-अज़हा की हार्दिक बधाई दी है।
अपने बधाई संदेश में उन्होंने कहा है कि ईदुल-अज़हा का त्यौहार हमें त्याग और बलिदान की प्रेरणा देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की है इस त्यौहार को सभी लोग मिल-जुल कर सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनायें।
—————

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in