Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रम्

Posted on 26 October 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेई कल छिबरामऊ, कन्नौज में रहेंगे। प्रदेश सहमीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया कि नेताद्वय छिबरामऊ कन्नौज में पूर्व मंत्री स्व0 राम प्रकाश त्रिपाठी जी की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा0 रमापतिराम त्रिपाठी भी उपस्थित रहेंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेई 27 अक्टूबर को हापुड़ तथा 28 अक्टूबर को अपराहन 12 बजे हाथरस में उमा आयुर्वेद भवन मे आयोजित विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर के समापन समारोह में सम्मिलित होने के बाद सायं 4ः30 बजे अलीगढ़ में कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे।
पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश के प्रभारी कलराज मिश्र कल हिमाचल प्रदेश के विधान सभा चुनाव में प्रचार के लिए मण्डी जायेगे। श्री मिश्र मण्डी में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभाएं कर वोट मागेंगे    ।
पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी कल      26 अक्टूबर को लखनऊ में रहेंगे। श्री नकवी डा. राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय परिसर एलडीए कालोनी आशियाना, कानपुर रोड़ लखनऊ स्थित डा. भीमराव अम्बेडकर प्रेक्षागृह में महेन्द्रा एजुकेशन प्र0 ली0 द्वारा आयोजित स्वामी विवेकानन्द शती समारोह में भाग लेंगे।
यह जानकारी प्रदेश सहमीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in