Categorized | लखनऊ.

कुछ लोग प्रदेश में अमन-चैन और साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने पर आमादा हैं

Posted on 26 October 2012 by admin

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने फैजाबाद की घटना की निन्दा करते हुए कहा कि कुछ लोग प्रदेश में अमन-चैन और साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने पर आमादा हैं। ऐसे तत्वों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनसे सख्ती से निपटा जाएगा।
श्री यादव आज मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद सचिवालय, एनेक्सी में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि पुलिस उपद्रवी तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। ऐसे लोगों के खिलाफ और अधिक सख्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि फैजाबाद में हालात पूरी तरह से नियंत्रण में हैं। उन्होंने कहा कि फैजाबाद में जिन लोगों की दुकानें आदि आगजनी का शिकार हो गईं हैं, उनको उचित मुआवजा दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है कि वे उपद्रवी तत्वों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें और शांति स्थापित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएं। प्रदेश सरकार किसी भी कीमत पर साम्प्रदायिक सौहार्द बिगड़ने नहीं देगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in