अधिग्रहण को वैधानिक मंजूरी प्राप्त होने के बाद ऐक्सिस बैंक ने पूर्ण स्वामित्व वाली आनुषंगिक कंपनी की घोषणा की

Posted on 23 October 2012 by admin

ऐक्सिस बैंक ने आज ऐक्सिस कैपिटल लाॅन्च करने की घोषणा की है। उल्लेखनीय है कि एनाम सिक्युरीटीज प्राइवेट लिमिटेड (एनाम) के वित्तीय सेवा व्यवसाय के अधिग्रहण को वैधानिक मंजूरी प्राप्त होने के बाद ऐक्सिस बैंक ने पूर्ण स्वामित्व वाली आनुषंगिक कंपनी की घोषणा की है।

ऐक्सिस कैपिटल, में ऐक्सिस बैंक की वित्तीय सुदृढ़ता, तथा एनाम की विशेषज्ञता सन्निहित है, जिससे यह वित्तीय सेवा क्षेत्र की एक सशक्त कंपनी बनकर उभरेगी। इसे ऐक्सिस बैंक के व्यावसायिक बैंकिंग के अनुभव तथा डेट कैपिटल मार्केट फ्रेंचाइज एवं एनाम इन्वेस्टमेंट बैंकिंग एण्ड इक्विटीज फ्रेंचाइज का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।

एनाम का निवेश एवं वित्तीय परामर्श व्यवसाय, जो कि संस्थागत एवं काॅरपोरेट ग्राहकों को समाधान उपलब्ध कराता था, अब ऐक्सिस कैपिटल का अंग होगा और ऐक्सिस बैंक के प्राइवेट बैंकिंग इकाई के साथ मिलकर कार्य करेगा।

ऐक्सिस कैपिटल के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री मनीष चोखानी हैं।

इस अवसर पर चर्चा करते हुए श्री मनीष चोखानी ने कहा, ‘‘अब हम अपने काॅरपोरेट ग्राहकों को क्रेडिट, इक्विटी तथा परामर्शदात्री सेवायं उपलब्ध कराकर उन्हें मूल्यवर्द्धित सेवायें उपलब्ध कराने में पूर्णतया सक्षम हैं। अब हम निवेशकों के लिए काॅरपोरेट (बड़े, मध्यम एवं छोटे) से संबंधित अतुलनीय एवं तथ्यपरक जानकारियां उपलब्ध करा पाने में सक्षम होंगे और संस्थागत और खुदरा निवेशक फ्रेंचाइजी की स्थापना के कार्य को आगे बढ़ायेंगे। अब हमारे ग्राहक सर्वश्रेष्ठ सेवाओं एवं उत्पादों का लाभ उठाने में सक्षम होंगे। हम अपनी क्षमता का भरपूर लाभ उठाने के लिए पूर्णतया प्रतिबद्ध हैं।‘‘

ऐक्सिस कैपिटल कार्यबल के विकास पर भी अपना ध्यान केन्द्रित करेगा और इसका लक्ष्य वित्तीय क्षेत्र की एक प्रतिष्ठित संगठन बनना है, जिसके साथ जुड़कर गर्व की अनुभूति हो।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in