Categorized | लखनऊ.

मुकदमें के तहत गिरफ्तारी कराकर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाय

Posted on 23 October 2012 by admin

आज प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थानीय समाचारपत्र के छायाकार का कैमरा छीनने, मारे-पीटे जाने की घटना की तीव्र निन्दा करते हुए उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से मांग की है कि प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त श्री नटवर गेायल को अविलम्ब बर्खास्त कर उनके विरूद्ध दर्ज कराये गये मुकदमें के तहत गिरफ्तारी कराकर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाय।
उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के प्रवक्ता वीरेन्द्र मदान ने बताया कि इस बावत प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि प्रदेश में राज्य सरकार के मंत्रियों द्वारा लगातार किये जा रहे गुण्डई और दबंगई थमने का नाम नहीं ले रही है, जिससे प्रदेश में अराजकता और भय की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। अभी कुछ दिन पूर्व जनपद बाराबंकी के दरियाबाद विधानसभा के अन्तर्गत ग्रामसभा पूरे डलई में प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री श्री राजीव कुमार सिंह के संरक्षण में कुछ लोगों द्वारा मौजूदा ग्राम प्रधान श्री शिवशंकर गोस्वामी को मारा-पीटा गया एवं उनके घर को जलाये जाने के बाद उल्टे प्रधान के ही विरूद्ध ही मंत्री के दबाव में स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। जिसके विरोध में कल सायं कंाग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री श्री राकेश वर्मा के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन व मार्ग अवरूद्ध कर विपक्षीगणों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज करने की मांग की गयी किन्तु राज्यमंत्री के दबाव में पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज करना तो दूर रहा, प्रधान श्री गोस्वामी को ही रात्रि में 11बजे धरना-स्थल से उठाकर जेल भेज दिया गया।
डाॅ0 खत्री ने कहा कि इतना ही नहीं, अभी ज्यादा दिन नहीं बीते, कि जनपद गोण्डा में राज्य सरकार के पूर्व मंत्री श्री विनोद सिंह द्वारा जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी का अपहरण कर उत्पीड़न किये जाने का मामला थमा भी नहीं था कि आज राज्य सरकार में राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री नटवर गोयल द्वारा जबरिया जमीन कब्जे केा लेकर स्थानीय समाचारपत्र के छायाकार का कैमरा छीनकर मारा-पीटा गया।
डाॅ0 खत्री ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से राज्य सरकार के मंत्रियों द्वारा जिलों-जिलों में कानून व्यवस्था की उड़ाई जा रही धज्जियों एवं अपने प्रभाव का दुरूपयोग करने तथा संरक्षित माफियाओं, अपराधियों एवं पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही दबंगई तथा लोकतंत्र के चैथे स्तम्भ पर किये जा रहे हमले पर अविलम्ब रोक लगाने की मांग की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in