Categorized | लखनऊ.

10 पास मुस्लिम लड़कियों को आगे की शिक्षा ग्रहण करने अथवा विवाह हेतु 30 हजार रूपए का अनुदान

Posted on 22 October 2012 by admin

22-10-aसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने आज यहां कहा कि कक्षा 10 पास मुस्लिम लड़कियों को आगे की शिक्षा ग्रहण करने अथवा विवाह हेतु 30 हजार रूपए का अनुदान  देने के सम्बन्ध में राज्य सरकार द्वारा निर्णय ले लिया गया है। बस इसके बंटने की तारीख तय होनी है। उन्होने कहा कि सच्चर कमेटी की रिपोर्ट में यह स्वीकार किया गया है कि मुस्लिमो की हालत अनुसूचित जाति/जनजाति से भी बदतर है। उनकी बदहाली को देखते हुए समाजवादी पार्टी ने मुस्लिम छात्राओं के लिए विशेष अनुदान का प्राविधान करने का वायदा किया है।
श्री यादव समाजवादी पार्टी मुख्यालय में एकत्र सैकड़ों कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी भी मौजूद थे। उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी अपने सभी चुनावी वायदे पूरे करने के लिए कृतसंकल्प है। समाजवादी जो कहते हैं वही करते हैं। उनकी कथनी-करनी में कोई अंतर नहीं रहता है।
श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि चुनावी घोषणा पत्र के वायदे पूरे पांच साल के लिए हैं। लेकिन हमारा प्रयास है कि सभी वायदे समय से पहले ही पूरे कर दिए जाएं। छह महीने के अन्दर सरकार ने बेरोजगार नौजवानों के लिए बेरोजगारी भत्ता बांट दिया। कन्या विद्याधन भी बंटना शुरू हो गया है। किसानों का 50 हजार रूपए तक का कर्जा माफ किया गया। खेतों की सिंचाई मु्फ्त की जायेगी। ऊसर बंजर बीहड़ जमीन पर खेती करने के लिए भूमि सेना बनाने का फैसला लिया गया है। प्रदेश को औद्योगिक रूप से गतिशील बनाने के लिए नई उद्योग एवं अवस्थापना नीति बनाई गई है। पूंजीनिवेश लाने के प्रयास हो रहे हैं। बिजली, पानी, सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं के कार्य में तेजी लाई जा रही है। गांवो का विकास किया जायेगा।
श्री यादव ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। अस्पतालो में अब सबको दवा मिल रही है। असाध्य रोगों की भी निःशुल्क चिकित्सा सुविधा दी जानी है। अल्पसंख्यको के मदरसो को मदद दी जा रही है और कब्रिस्तानों की बाउण्ड्रीवाल बनवाई जा रही है। श्री मुलायम सिंह यादव ने फिर कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया कि उनकी समस्याओं के निराकरण में तेजी लाई जाएगी। हर आवेदन पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। कार्यकर्ताओं का मान सम्मान सुरक्षित रहेगा। श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार विकास और जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश को विकास की एक ठोस रूपरेखा से जोड़ने की पहल की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in