Categorized | लखनऊ.

बलात्कार की घटना की जांच

Posted on 22 October 2012 by admin

जनपद लखनऊ के इंटौजा थाना क्षेत्र में हुए बलात्कार की घटना की जांच हेतु उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री, सांसद के निर्देश पर उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी का एक 6 सदस्यीय जांच दल प्रदेश कंाग्रेस के जन समस्या निवारण समिति के चेयरमैन व पूर्व एमएलसी श्री सिराज मेंहदी के नेतृत्व में अकड़रिया खुर्द गांव गया और वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त की। जांच दल में जनसमस्या निवारण समिति के पदाधिकारी श्री सिद्धार्थ प्रिय श्रीवास्तव, श्रीमती शबनम पाण्डेय, श्री सत्यदेव सिंह, श्री बजरंगी सिंह बज्जू, श्री अमित श्रीवास्तव‘त्यागी’ शामिल रहे।
घटना की जानकारी लेकर वापस आये जांचदल ने बताया कि पूरे गांव में दहशत का माहौल व्याप्त है। गांव के किसी भी व्यक्ति ने घटना के बारे में बताने में असमर्थता जाहिर की। इस जघन्य काण्ड के तीन दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक शासन-प्रशासन का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। घटना के दूसरे दिन कल 21अक्टूबर को तीन आरोपितों के नाम मुकदमा दर्ज हुआ है। कल से पीडि़त परिवार अन्यत्र कहीं पलायन कर गया है, यह एक अत्यंत गंभीर जांच का विषय है।
जांच दल ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि दिनों-दिन बलात्कार और हत्या के मामले बढ़ रहे हैं तथा इन घटनाओं का खुलासा न होने से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं जिससे ऐसी घटनाओं में रोक नहीं लग पा रही है।
जांच दल ने मांग की है कि घटना की न्यायिक जांच कराई जाय तथा पलायन कर चुके पीडि़त परिवार को समुचित सुरक्षा प्रदान करते सच्चाई का खुलासा करके अपराधियों को सख्त सजा दिलायी जाय।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in