विशाल रैली का आयोजन

Posted on 22 October 2012 by admin

रामलीला मैदान, नई दिल्ली में आगामी 04नवम्बर,2012 को प्रातः 10बजे से कंाग्रेस पार्टी की एक विशाल रैली का आयोजन कांग्रेस पार्टी द्वारा किया जा रहा है। इस रैली को कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी, प्रधानमंत्री डाॅ0 मनमोहन सिंह जी एवं अ0भा0 कंाग्रेस कमेटी के महासचिव श्री राहुल गांधी जी सम्बोधित करेंगे।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश कंाग्रेस के प्रवक्ता वीरेन्द्र मदान ने बताया कि ऐतिहासिक रामलीला मैदान, नई दिल्ली में 04नवम्बर को होने वाली इस विशाल रैली को सफल बनाने हेतु उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री ने प्रदेश के सभी जिला/शहर कांग्रेस अध्यक्षों, ए0आई0सी0सी0 एवं पी0सी0सी0 सदस्यों, वर्तमान एवं पूर्व सांसदों, वर्तमान एवं पूर्व विधायकगणों को परिपत्र भेजकर भारी संख्या में कांग्रेसजनों एवं आम आदमी की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। श्री खत्री ने भेजे गये परिपत्र में कांग्रेसजनों से यह भी अपेक्षा की है कि वह अपने-अपने संसाधनों से ज्यादा से ज्यादा साथियों के साथ उक्त रैली में सम्मिलित हों।
श्री मदान ने बताया कि रैली को सफल बनाने के लिए प्रदेश के सभी जोनल अध्यक्षगण एवं उपाध्यक्षगण अपने-अपने प्रभार वाले जनपदों में व्यापक दौरा करके भारी संख्या में कांग्रेसजनों एवं जनसामान्य केा रैली में पहुंचाने की जिम्मेदारी निभायेंगे।
प्रवक्ता ने बताया कि रैली को कामयाब बनाने के लिए प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री जी शीघ्र ही नई दिल्ली के करीबी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जनपदों का दौरा करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in