Categorized | लखनऊ.

जनता के दुःख दर्द और परेशानियों के प्रति स्वंय मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी की सरकार दोनों ही बहुत संवेदनशील हैं

Posted on 21 October 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि जनता के दुःख दर्द और परेशानियों के प्रति स्वंय मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी की सरकार दोनों ही बहुत संवेदनशील हैं। जनादेश पर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही श्री अखिलेश यादव ने सरकारी आवास 5-कालीदास मार्ग पर लगे सभी प्रतिबंध उठा लेने के आदेश दिए थे। पाॅच साल तक जिस रास्ते की ओर जाना तो दूर देखना भी गुनाह था वहाॅ उस दिन से निर्बाध यातायात चल रहा है। बसपा की पूर्व मुख्यमंत्री सिर्फ गिने चुने लोागों से ही मिलती थी। 5, कालिदास मार्ग पर अब कोई भी जाकर मुख्यमंत्री से अपना दुख दर्द बता सकता है।
दरअसल समाजवादी पार्टी का मानना है कि जिस जनता ने विशाल बहुमत से उसे सत्ता सिंहासन  पर बिठाया है उसके भरोसे को हर हाल में बरकरार रखना उसका फर्ज और दायित्व भी है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव निरंतर विधायकों-मंत्रियों को याद दिलाते रहते हैं कि वे जनसंपर्क को प्राथमिकता दें। कार्यकर्ताओं के सुख दुःख में भागीदारी करें और गरीबों-बीमारों की भरसक मदद करें।
मुख्यमंत्री जी ने जिलों के वरिष्ठ अधिकारियों को एक निश्चित समय अपने कार्यालयों में बैठकर जनता से मिलने और उनकी समस्याओं के निस्तारण में रूचि लेने को कहा है। उनके निर्देश पर मंत्री विधायक भी जनता की समस्याएं सुन रहे हैं। पार्टी मुख्यालय, 19, विक्रमादित्य मार्ग पर शनिवार रविवार को छोड़ सभी दिन जनता से भेंट कार्यक्रम में वरिष्ठ मंत्री बैठते हैं। स्वंय मुख्यमंत्री जी ने सोमवार को विधायकों-सांसदों तथा महीने के पहले बुधवार को जनता से भेंट का कार्यक्रम रखा है। माह की पहली तारीख युवा साथियों के     नाम हैं।
समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालयों में पदाधिकारियों को जनता की समस्याएं सुनने के लिए निर्देशित किया जा चुका है पिछले दिनों क्षेत्रवार कार्यकर्ता सम्मेलनों के आयोजनों के पीछे भी यही दृष्टि थी कि सरकार के काम काज के बारे में आम कार्यकर्ता की राय से परिचित हुआ जा सके और जो परेशानियाॅ हों उनका निवारण किया जाए।
समाजवादी पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसके पास अपने जुझारू और प्रतिबद्ध राजनीतिक कार्यकर्ता हैं। पार्टी ने सन 2014 में लोकसभा की कम से कम 60 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है ताकि केंद्र की राजनीति में समाजवादी पार्टी का दबदबा कायम हो सके। मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव आने वाली चुनौतियों से वाकिफ हैं। अतः वे सरकार के जनहित के कार्यों को तेजी से निबटाने, चुनावी वायदों को पूरा करने तथा जन आकांक्षओं के अनुरूप निर्णय लेने में सक्रियता बरत रहे हैं। अब तक उनके नेतृत्व में जो भी निर्णय हुए हैं उनसे प्रदेश के विकास को गति मिली है और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in