Categorized | लखनऊ.

समाजवादी छात्रसभा की यह जीत महत्वपूर्ण

Posted on 21 October 2012 by admin

समाजवादी छात्रसभा ने इलाहाबाद केन्द्रीय विश्वविद्यालय, चैधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, (मेरठ), काशी विद्यापीठ वाराणसी एवं 17 अन्य महाविद्यालयों के छात्र संघों मंे अपने पदाधिकारियों को जिताकर प्रदेश में अपना वर्चस्व स्थापित कर लिया है। मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व के प्रति छात्रों में सघन विश्वास तथा छात्रसंघ बहाली के निर्णय के चलते समाजवादी छात्रसभा की यह जीत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। छात्रों एवं नौजवानों को डा0 लोहिया और श्री मुलायम सिंह यादव ने आगे बढ़ाने मंे हमेशा दिलचस्पी दिखाई। समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष डा0 राजपाल कश्यप की देखरेख एवं निर्देशन में चुनाव का सफल संचालन किया गया।
इलाहाबाद केन्द्रीय विश्वविद्यालय छात्र संघ में अध्यक्ष पद पर श्री दिनेश यादव, काशीविद्यापीठ में उपाध्यक्ष पद पर श्री अभिषेक प्रताप सिंह, चैधरी चरण सिंह विश्व विद्यालय, छात्रसंघ में महामंत्री पद पर   श्री अनुज कुमार भाटी तथा संयुक्तमंत्री पद पर श्री सचिन कुमार ने अपनी जीत बहुमत से दर्ज कराई है।
महाविद्यालय के छात्रसंघों के चुनाव में भी छात्रसभा ने अपना दबदबा कायम रखा है। जनपद कानपुर में बीएस0डी0 महाविद्यालय छात्रसंघ (नबाबगंज) में अध्यक्ष श्री दीपू कुमार निषाद, महामंत्री श्री हितेश भदौरिया, हलीम मुस्लिम महाविद्यालय छात्रसंघ में अध्यक्ष श्री मो0 सलमान, महामंत्री मो0 हसीन, डी0एन0डी0 महाविद्यालय छात्रसंघ में अध्यक्ष श्री रामजी तिवारी चुने गये हैं। वाराणसी जनपद में यू0पी0 कालेज छात्रसंघ में अध्यक्ष पद पर श्री अमृतेश सिंह सब्बल, हरीशचन्द्र महाविद्यालय छात्रसंघ में महामंत्री श्री सतीश चन्द्र यादव चुने गये हैं। झाॅसी जनपद में अग्रसेन महाविद्यालय, मऊ, छात्रसंघ में अध्यक्ष श्री अभिषेक सिसौदिया, उपाध्यक्ष श्री दीपक बरौलिया, बी0के0डी महाविद्यालय छात्रसंघ में अध्यक्ष श्री महेन्द्र यादव, उपाध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव, विपिन बिहारी इंटर कालेज, छात्रसंघ में महामंत्री श्री उज्जवल बिलगई, पुस्तकालय मंत्री, श्री आशीष कुमार वर्मा, आर्य कन्या महाविद्यालय में अध्यक्ष सुश्री माधवी मिश्रा उपाध्यक्ष सुश्री चांद कुमारी, महामंत्री सुश्री पूजा यादव का निर्वाचन हुआ है।
समाजवादी छात्र सभा ने पूरब से लेकर पश्चिम तक अपने संगठन के विस्तर के कारण ही विजय पताका लहराया है। मुगलसराय में लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय छात्रसंघ, चन्दौली में उपाध्यक्ष पद पर श्री विकास कन्नौजिया, महामंत्री पद पर श्री दीपक कुमार गुप्ता तथा पुस्तकालय मंत्री पद पर सुश्री नीतिका जायसवाल की जीत दर्ज हुई है। सकलडीहा पी0जी कालेज, (चन्दौली), छात्रसंघ में अध्यक्ष पद पर बृजेश यादव जीते हैं। जालौन जनपद में कालपी कालेज छात्रसंघ में अध्यक्ष श्री दिलीप यादव, महामंत्री श्री आशीष राज, मथुरा प्रसाद महाविद्यालय, (कोंच) छात्रसंघ में अध्यक्ष श्री मृदुल दोंतरे, महामंत्री श्री विवेक कुमार तिवारी, ललितपुर में नेहरू महाविद्यालय में अध्यक्ष श्री पंडित कपिल तिवारी, रघुवीर सिंह राजकीय महाविद्यालय छात्रसंघ में उपाध्यक्ष श्री समकेत सिंघई, महामंत्री श्री दिलीप चंचल चुने गए। इलाहाबाद में सी0एम0पी0 कालेज महामंत्री श्री पंकज यादव, प्रकाशनमंत्री श्री आशीष पाण्डेय, इलाहाबाद महाविद्यालय छात्रसंघ में अध्यक्ष श्री समीर पाण्डेय और उपाध्यक्ष श्री शैलेन्द्र त्रिपाठी का निर्वाचन हुआ है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in