Categorized | लखनऊ.

सहारा फोर्स इंडिया का ‘रेज़ द फ्लैग’ अभियान लखनऊ में

Posted on 20 October 2012 by admin

करोड़ों भारतीयों के उत्साह का प्रतीक बन रही ‘सहारा फोर्स इंडिया फाॅर्मूला वन’ टीम का ‘रेज़ द फ्लैग’ अभियान आज लखनऊ में श्रीमती स्वप्ना राॅय- वाइस चेयरमैन, सहारा इंडिया परिवार की उपस्थिति में शुý हुआ। सहारा फोर्स इंडिया फाॅर्मूला वन टीम के लिए समर्थन जुटाने हेतु रेज़ द फ्लैग अभियान की शुýआत लखनऊ में हुयी, जो 28 अक्टूबर 2012 को शुý होने जा रहे अपने दूसरे घरेलू ग्रैंड प्रिक्स की तैयारी कर रही है।
pic-3-mrs-swapna-roy-vice-chairman-sahara-india-pariwar-flags-off-the-_raise-the-flag_-campaign-at-sahara-ganj-lucknowइस अवसर पर श्रीमती स्वप्ना राॅय- वाइस चेयरमैन, सहारा इंडिया परिवार ने कहा, ‘‘राष्ट्र के लिए सहारा फोर्स इंडिया फाॅर्मूला वन टीम को देखना अत्यंत गौरव का विषय है। यह एकमात्र भारतीय फाॅर्मूला वन टीम है जो 28 अक्टूबर 2012 को होने वाले भारतीय गै्रंड प्रिक्स में शामिल होगी। मैं टीम को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देती हूं। मोटर स्पोर्ट्स के उच्चतम स्तर पर बतौर भारत की प्रतिनिधि बनी सहारा फोर्स इंडिया फाॅर्मूला वन टीम ने भारत को गौरवान्वित होने का एक और मौका दिया है।’’
रेज़ द फ्लैग अभियान एक हस्ताक्षर अभियान है जो 8 शहरों- बैंगलोर, पुणे, पटना, लखनऊ, इंदौर, मुम्बई, दिल्ली और कोलकाता भारत की एकमात्र फाॅर्मूला वन टीम को समर्थन व प्रचार करने के लिए हो रहा है। जल्द ही शुरू हो रहे द्वितीय भारतीय गै्रंड प्रिक्स में सहारा फोर्स इंडिया फाॅर्मूला वन टीम रेज़ द फ्लैग-अभियान के माध्यम से अपने प्रशंसकों को फाॅर्मूला वन के अनुभव और उत्साह से जोड़ने के लिए एक बेहतर अवसर साबित हुआ।
अपने रेज़ द फ्लैग-अभियान के द्वारा सहारा फोर्स इंडिया फाॅर्मूला वन प्रशंसकों को फाॅर्मूला वन टीम के फास्ट लेन में जीवन के रोमांच का अनुभव दिलाने में सक्षम रही। इसमें उन्हें सहारा फोर्स इंडिया फाॅर्मूला वन टीम के पिट स्टाॅप क्रूू की भूमिका निभाने व सहारा फोर्स इंडिया की ‘पिट-स्टाॅप’ शो कार के टायर बदलने का अवसर मिला। यह खासतौर से बनायी गयी शो कार प्रशंसकों को फाॅर्मूला वन कार में वास्तविक पिट स्टाॅप का अनुभव भी मिला।
रेज़ द फ्लैग-अभियान प्रशंसकों को खासतौर से बनाए गए सिम्यूलेटर ने सहारा फोर्स इंडिया फाॅर्मूला वन टीम के लिए ड्राइव करने का मौका दिया तथा साथ ही यह भी अवसर प्रदान किया कि वे यह देख सकें कि फाॅर्मूला वन कार को चलाने में कैसा लगता है, इसके साथ ही उन्हें आश्चर्यजनक फोर्स इंडिया मर्चेंडाइस को जीतने का अवसर भी दिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in