Categorized | लखनऊ.

महज जबानी जमा खर्च से वहनों को सुरक्षा व प्रदेश की कानून व्यवस्था ठीक करना चाहते है

Posted on 20 October 2012 by admin

भाजपा ने मुख्यमंत्री द्वारा बहनों को भाई दूज पर सुरक्षा कवच को महज बातों की खेती की करना बताया। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र तिवारी ने आज प्रदेश मुख्यालय पर पत्रकारों से वार्ता में कहा कि सरकार के मुखिया महज जबानी जमा खर्च से वहनों को सुरक्षा व प्रदेश की कानून व्यवस्था ठीक करना चाहते है। भाजपा प्रवक्ता ने सपा सरकार के कार्यकाल में दबंगई, अपहरण, लूट, फिरौती, हत्या, बलात्कार आदि की घटनाओं ने बेतहासा वृद्धि हुई है। छात्राओं तथा महिलाओं के साथ आए दिन हो रही छेड़छाड़ व जोर जबरदस्ती की घटनाएं की घटनाओं से प्रदेश त्रस्त है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था जैसी कोई चीज नही है। संत कबीर नगर की घटना तथा मेरठ  में डाक्टर से मांगी गई दबंगई ज्वलंत घटनाएं है।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कानून का इकबाल आम व खास व आम के प्रति समदृष्टि के व्यवहार व नीतियों के क्रियान्वयन से होगा। श्री तिवारी ने कहा कि थाने तक में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ व बलात्कार की घटनाएं प्रकाश में आई है। ऐसी हालत में छात्राओं व महिलाओं की सुरक्षा टोल फ्री नं0 उपलब्ध करान के साथ प्रदेश में कानून व्यवस्था ईमानदारी व निष्पक्षता के साथ लागू करने तथा पुलिस प्रशासन को अनुशासित, जवाबदेह व नैतिक बनाने से ही सम्भव है।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश की खस्ताहाल होती कानून व्यवस्था के लिए सपा सरकार को जिम्मेदार बताया और कहा कि समाजवादी पार्टी द्वारा अपने मंत्रियों व विधायको द्वारा किए जा रहे अपराधिक कृत्यों के प्रति लीपापोती की नीति के कारण दबंगो के मनसूबों मे लगातार वृद्धि हो रही है। सरकार ने पूर्व राज्यमंत्री पंडित सिंह उर्फ विनोद सिंह को बर्खास्त न कर तीन दिन बाद त्याग पत्र लेना तथा गोण्डा के डी0एम0, एस0पी0 व सी0एम0ओ0 सभी का हस्तान्तरण कर देना, औरैया के सपा विधायक पर बलात्कार के आरोप पर कोई कार्यवाही न करना इसी तरह फरीदपुर से सपा विधायक द्वारा एक महिला की जमीन पर कब्जे के विरूद्ध सख्त कार्यवाही न किया जाना। फिरोजाबाद मे सपा के लोगों द्वारा एक व्यवसायी की मिल पर कब्जा करना, कानपुर में युवजन सभा के पदाधिकारी द्वारा पुलिस अधीक्षक के समक्ष डिग्री कालेज के प्राध्यपकों की पिटाई ऐसी घटनाएं है। जिन पर शासन की कार्यवाही व शासन के रूख ने प्रमाणित कर दिया है कि शासन कानून व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त करने के प्रति प्रतिबद्ध नही है। उन्होने कहा कि हालात यह है कि अपराधी प्रवृत्ति के लोग गाडि़यों पर सपा का झण्डा लगा कर बेखौफ हो अपराध कर रहे है। दूसरी तरफ यदि अपराधी समाजवादी पार्टी से ताल्लुक रखता है तो कानून अपराधी के समक्ष बौना हो जाता है।
श्री तिवारी ने कहा कि बिना प्रभावी लोगों द्वारा किए जा रहे अपराध के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही किए बिना कानून व्यवस्था दुरूस्त करना व अपराध पर प्रभावी नियंत्रण सम्भव नही है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार यह संदेश देने में सफल नही होगी कि बड़ा से बड़ा व्यक्ति क्यो न हो कानून तोड़ने पर सभी कानून के शिकंजे में आयेंगे व जेल की हवा खायेंगे तब तक अपराधी तत्वों में कानून का व शासन का भय नही व्याप्त होगा। प्रदेश के मुखिया को सरकार की कार्य करने की शैली की आत्म समीक्षा कर कड़े कदम उठाने चाहिए। अन्यथा अपराधों पर नियंत्रण कोरे भाषण तथा टोल फ्री नम्बरों पर शिकायत करने की व्यवस्था से ठीक नही होने वाली। प्रदेश की जनता भयाक्रांत है तथा सपा शासन से घोर निराशा व्याप्त है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in