Categorized | लखनऊ.

रेडियो टैक्सी संचालन की योजना

Posted on 20 October 2012 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार दिल्ली की तर्ज पर निजी क्षेत्र के माध्यम से प्रदेश में घरेलू-विदेशी पर्यटकों के लिये जी0पी0आर0एस0 युक्त ’’रेडियो टैक्सी’’ संचालन की योजना बना रही है। इसे लखनऊ, आगरा, कानपुर व वाराणसी में संचालित किया जायेगा।
प्रदेश के परिवहन मंत्री राजा महेन्द्र अरिदमन सिंह ने यह जानकारी देते हुये आज यहाॅ बताया कि परिवहन आयुक्त को इस सेवा के सफल संचालन हेतु नियम व विनियम (रूल्स एण्ड रेगूलेशन) बनाने हेतु निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि नियम बन जाने से प्राइवेट आपरेटर्स रेडियो टैक्सी संचालन हेतु आगे आ सकेंगे। उन्होंने बताया कि जी0पी0आर0एस0 युक्त रेडियो टैक्सी का संचालन शुरू होने से प्रदेश में आने वाले घरेलू-विदेशी पर्यटकों को आरामदायक एवं सुरक्षित परिवहन सेवा उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने बताया कि विशेष रूप से महिलाओं के लिये यह सेवा अत्यन्त उपयोगी सिद्ध होगी।
उन्होंने बताया कि इस सेवा की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि कोई भी व्यक्ति घर बैठे रेडियो टैक्सी प्राइवेट आपरेटर को फोन करके इस सेवा का लाभ उठा सकता है। प्राइवेट आपरेटर के पास प्रत्येक टैक्सी चालक का विस्तृत बायो-डाटा उपलब्ध रहेगा। उन्होंने बताया कि जी0पी0आर0एस0 युक्त सेवा होने के कारण हर समय रेडियो टैक्सी की वास्तविक स्थिति (लोकेशन) का भी पता चलता रहेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in