Categorized | लखनऊ.

राज्य एकीकरण परिषद का पुनर्गठन किया गया

Posted on 20 October 2012 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य एकीकरण परिषद का पुनर्गठन किया गया है। यह जानकारी राष्ट्रीय एकीकरण के प्रमुख सचिव श्री नेतराम ने दी है। गौरतलब है कि परिषद का अंतिमबार पुनर्गठन 22 जनवरी, 1999 में हुआ था।
पुनर्गठित परिषद के उपाध्यक्ष राष्ट्रीय एकीकरण विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) होंगें। शिक्षा, पर्यटन, संस्कृति विभागों के मंत्री परिषद के सदस्य होंगे। इसके अतिरिक्त अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग, पिछड़ा वर्ग आयोग, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष तथा समाज कल्याण आयुक्त, प्रमुख सचिव गृह एवं वित्त व सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के निदेशक भी परिषद के सदस्य नामित किये गये हैं। राष्ट्रीय एकीकरण विभाग के प्रमुख सचिव राज्य एकीकरण परिषद के सदस्य/सचिव होंगे।
इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री द्वारा नामित उ0प्र0 विधान मण्डल के सदस्य तथा समाज के विभिन्न क्षेत्रों के मुख्यमंत्री द्वारा नामित अधिकतम पाॅच प्रतिनिधि परिषद के सदस्य होंगे। इन नामित सदस्यों एवं प्रतिनिधियों की सूची अभी निर्गत नहीं की गयी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in