रितु कुमार ने लखनऊ में पहले स्टोर का शुभारंभ किया

Posted on 20 October 2012 by admin

img_0281भारतीय फैशन डिजाइनर रितु कुमार और उनके बेटे अमरीश कुमार  ने लखनऊ में पहले स्टोर को लाॅन्च किया है। यह स्टोर सभी फैशन प्रेमियों के लिये एक तोहफा है। शहर के केन्द्र में स्थित इस स्टोर में यूनिवर्सल अपीेल की विभिन्न श्रृंखलाओं की पेशकश की जायेगी। इस स्टोर को नये कंटेम्परेरी लुक और ब्रांड के अहसास को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।

रितु कुमार को पारम्परिक भारतीय परिधानों के निर्माण में विशेषज्ञता हासिल है। भारत के वस्त्र और एम्ब्राॅयड्री विरासत को रितु कुमार ने युवा खरीदारों के लिये एक अलग स्टाइल में प्रस्तुत किया है। उनके अनुसार यह कलेक्शन परम्परा को पुनर्परिभाषित करता है, ताकि नई पीढ़ी की बदलती जरूरतों को पूरा किया जा सके। रितु कुमार ने वर्ष 2002 में अपने बेटे अमरीश के साथ मिलकर एक सब-ब्रांड- रितु कुमार, लेबल को लाॅन्च किया। इस ब्रांड का उद्देश्य एक कंटेम्परेरी लाइफ स्टाइल के साथ युवा वैश्विक भारतीय महिलाओं को आकर्षित करना है।

इस स्टोर पर निम्नलिखित कलेक्शन बिक्री के लिये उपलब्ध हैं:

रितु कुमार द्वारा लेबल: स्टोर पर उपलब्ध सबसे नवीनतम कलेक्शन आॅटम विंटर कलेक्शन 2012 होगा। यह कलेक्शन एक जियोमेट्रिक एक्सपेरिमेंट द्वारा प्रेरित है। फुलकारी, लेगो ब्लाॅक्स, जियोमेट्रिक वेव्स, विशिष्ट प्लास्टिक प्लेसमेंट्स और सिग्नेचर कोर्स के साथ इस कलेक्शन को फेमिनीन आकार में गढ़ा गया है और इसे आधुनिक ग्लैमर का टच दिया गया है।

img_0288स्ट्रेट जैकेट्स, संरचनात्मक ड्रेस, ड्युपिओं में प्लेफुल टीज, जर्सी, डेनिम, सिल्क और कार्टन फैब्रिक्स इस कलेक्शन की मूल विशेषतायें हैं। इस कलेक्शन में काला से लेकर सिल्वर और लाल व नारंगी से लेकर ब्लश पिंक, चमकीला गुलाबी, हरा और नीला जैसे बोल्ड रंगों को शामिल किया गया है। इसकी कीमत 1600 रूपये से लेकर 12,000 रूपये तक है। इस कलेक्शन में शामिल अधिकतर उत्पादों की कीमत 2000 रूपये से 3500 रूपये के बीच है।

ऋतु कुमार क्लासिक एंड कंटेम्परेरी - क्लासिक कहीं अधिक रुढि़वादी एवं परिपक्व जनसांख्यिकीय आवश्यकताओं की पूर्ति करता है, जब कि कंटेम्परेरी और अधिक चुस्त दुरुस्त व रोमांचकारी स्टाइल्स के साथ एक परंपरागत युवा परिधान है। आरके के अन्तर्गत काॅटन्स में पास्टेल समर सलवार सेट्स तथा मनमोहक काॅटन जाॅर्जेट्स की विशाल श्रृंखला भी मौजूद है।  इसकी कीमत 2500 रूपये से 10,000 रूपये के बीच है।

आरआई एक वैवाहिक श्रंृखला है, जो कि सुरुचिपूर्ण हस्तकारी से युक्त सलवार, चूड़ीदार, साड़ी एवं आकर्षक लंहगे से युक्त संपूर्ण वैवाहिक परिधानों से सुसज्जित आॅफर है और यह टाकर््वाइज, लाल, इमरेल्ड ग्रीन, गुलाबी एवं अन्य रंगों में उपलब्ध है। इनकी कीमत 10,000 रूपये से तकरीबन 100,000 रूपये के बीच है।

स्टोर का पता: 11 हबीबुल्ला एस्टेट, हजरतगंज, लखनऊ - 226001

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in