Categorized | लखनऊ.

एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में मुख्यमंत्री द्वारा जनप्रतिनिधियों से भेंट करने हेतु मंगलवार का दिन निर्धारित था। -परिवहन मंत्री

Posted on 19 October 2012 by admin

प्रदेश के परिवहन मंत्री राजा महेन्द्र अरिदमन सिंह ने परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक को निर्देश दिये हैं कि वे यह सुनिश्चित करें कि संविदा से हटाये गये परिचालकों की पुनः बहाली में किसी तरह का भेदभाव न होने पाये।
परिवहन मंत्री ने यह जानकारी देते हुये आज यहाॅ बताया कि उनके संज्ञान में लाया गया है कि संविदा परिचालकों की पुनः बहाली में परिचालकों के साथ अधिकारी भेदभाव पूर्ण रवैया अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिकायत की जाॅच में यदि यह पाया गया कि कोई अधिकारी किसी भी तरह की मनमानी कर रहा है तथा एक समान नीति का अनुसरण नहीं कर रहा है, तो संबंधित अधिकारी के विरूद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी।
परिवहन मंत्री ने प्रबंध निदेशक को निर्देश दिये हैं कि वे अपने स्तर से सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों को पुनः निर्देशित कर दें कि संविदा परिचालकों की पुनः बहाली के संबंध में दिये गये निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें और किसी भी तरह का भेदभाव न बरतें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in