Categorized | लखनऊ.

समस्त विभाग वित्तीय वर्ष 2013-14 के बजट अनुमान 30 नवम्बर तक वित्त विभाग को उपलब्ध करायें

Posted on 19 October 2012 by admin

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2013-14 के विभागीय बजट अनुमानों को तैयार करने हेतु शासन के समस्त प्रमुख सचिव/सचिव एवं विभागाध्यक्षों को दिशा-निर्देश जारी किया गया है। इसकी जानकारी देते हुये प्रमुख सचिव, वित्त श्री आनन्द मिश्र ने बताया है कि बजट अनुमानों को निर्धारित करते समय बजट मैनुअल तथा उत्तर प्रदेश राजकोषीय उत्तरदायित्व और बजट प्रबंध अधिनियम-2004 का पालन किया जाये। राजस्व प्राप्तियों के मुख्य स्त्रोत कर एवं करेत्तर राजस्व का अनुमान भी तैयार किया जाये तथा इसका विवरण एवं प्रशासकीय विभागों द्वारा व्यय के अनुमान को वित्त विभाग को विलम्बतम् दिनांक 30 नवम्बर, 2012 तक वित्त विभाग में उपलब्ध करा दिया जाये। बजट अनुमान को निर्धारित करने हेतु विभागीय दायित्व बजट मैनुअल की पैरा-28, 31, 77 तथा 78 में निर्धारित किया गया है। इसका पालन किया जाये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in