Categorized | लखनऊ.

8296 मेगावाट विद्युत की आपूर्ति की जा रही है

Posted on 18 October 2012 by admin

उत्तर प्रदेश में आज दिन में पावर कारपोरेशन द्वारा 8296 मेगावाट विद्युत की आपूर्ति की जा रही है।
आज दिन में 2ः00 बजे राज्य विद्युत उत्पादन निगम के विद्युत गृहों से 2323 मेगावाट विद्युत का उत्पादन हो रहा था, जिसमें ओबरा से 490 मेगावाट अनपरा से 1134 मेगावाट, पनकी से 79 मेगावाट, हरदुआगंज से 225 मेगावाट तथा पारीछा से 395 मेगावाट विद्युत का उत्पादन हो रहा था। इसके अलावा 363 मेगावाट जलीय विद्युत का उत्पादन हो रहा था।
पावर कारपोरेशन द्वारा केन्द्रीय क्षेत्र से 4275 मेगावाट विद्युत आयात की जा रही थी। इसके अलावा को-जनरेशन से 100 मेगावाट, रोजा से 540 मेगावाट, बजाज इनर्जी से 238 मेगावाट तथा लैन्को से 457 मेगावाट विद्युत आयात की जा रही थी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in