Categorized | लखनऊ.

रामजन्म भूमि पर कोई माई का लाल बाबर के नाम की मस्जिद नहीं बना सकता- उमा भारती

Posted on 18 October 2012 by admin

सिद्धपुरा (कासगंज)- भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता उमा श्री भारती ने राम जन्म भूमि पर बाबर के नाम की मस्जिद बनाने के उत्तर प्रदेश सरकार के चल रहे प्रयासों की कड़ी आलोचना करते हुए खुले शब्दों में चेतावनी दी कि किसी भी कीमत पर राम जन्म भूमि स्थान या उस परिसर में बाबर के नाम की किसी मस्जिद को नहीं बनने दिया जायेगा। गंगा समग्र अभियान पर निकली साध्वी उमा भारती आज यहां आयोजित एक विशाल जन सभा को संबोधित कर रही थी।
साध्वी ने कहा कि कुछ लोगों के लिए राम जन्म भूमि आंदोलन राजनैतिक रूप से भले ही असफल हो लेकिन मेरी नजर में वह पूरी तरह सफल आंदोलन है। वहां भगवान राम का भले ही छोटा मंदिर है लेकिन अब वे खुले में विराजमान है। मस्जिद की बंद कपाटों में नहीं।
उमा भारती ने कहा कि मेरे जीवन में तीन पड़ाव आए। पहला, राजजन्म भूमि आंदोलन, जिसे मैं पूरी तरह सफल मानती हूं। दूसरा, तिरंगा आंदोलन, जिसमें मैंने राष्ट्रीय झण्डें तिरंगे की शान की रक्षा के लिए मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने का फैसला करने में एक मिनट की भी देर नहीं की। मैं चाहती तो जमानत लेकर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बनी रहती। लेकिन मेरे लिए मुख्यमंत्री की कुर्सी से ज्यादा तिरंगा प्यारा था। तीसरा, गंगा आंदोलन मेरे जीवन का वह पड़ाव है जहां सभी धर्मों के लोग गंगा की रक्षा के लिए एक गैर राजनैतिक प्रयास के साथ जुड़कर मेरी हौसलाफजाई कर रहे हैं।
उमा ने कहा कि मैंेनें न तो राम जन्म भूमि और तिरंगे के लिए समझौता किया और न ही गंगा के लिए समझौता करूंगी। जरूरत पड़ी तो अपने प्राण भी दे दूंगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in