Categorized | कारोबार

डाबर ने ‘थर्टी प्लस’ एनर्जी कैपसूल को ‘यंगीन’ अवतार में दोबारा प्रस्तुत किया

Posted on 18 October 2012 by admin

ऽ    यह ब्रान्ड मूसली, शिलाजीत, और सोने सहित दूसरी शक्तिदायक औषधियों के साथ दोबारा लाॅन्च किया गया।
ऽ    मलाईका अरोड़ा ख़ान इसकी ब्रान्ड एम्बेसडर नियुक्त हुईं।

30malaika-aroraभारत की अग्रगामी प्राकृतिक और आयुर्वेदिक हेल्थ केयर कंपनी डाबर इन्डिया लि. भारत के पहले शक्तिदायक ब्रान्ड ‘थर्टी प्लस’ क¨ वापस मार्किट में ला रहा है । डाबर ने आज आपके स्वास्थ्य को नई शक्ति और ऊर्जा देने वाले ब्रान्ड ‘थर्टी प्लस’ क¨ एक यंगीन अवतार में दोबारा लाॅन्च करने की घोषणा की। नए यंगीन अवतार वाले ‘थर्टी प्लस’ क¨ आज के समय के अनुसार शारीरिक शक्ति की जरुरत को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
डाबर ने बाॅलिवुड सिने सेलिब्रिटी मलाईका अरोड़ा खान को ‘थर्टी प्लस’ का नया ब्रान्ड एम्बेसडर नियुक्त किया है। ‘थर्टी प्लस’ का नया फाॅर्मुलेशन शक्तिदायक और ऊर्जा देने वाली विभिन्न आर्युवेदिक औषधियों का शक्तिशाली मिश्रण है, जो सभी 30-वर्ष से अधिक आयु वाले पुरुषों को दोबारा से नई शक्ति देकर उनमें युवापन का एहसास जगा देता है।
डाबर इन्डिया लि. के कैटेगरी हेड-ओटीसी बिज़नेस श्री अनिल वी. कौशल ने बताया, ‘‘थर्टी प्लस एक विश्वसनीय हेल्थ रिवाईटलाईज़र ब्रान्ड है, जिसे कुछ समय पूर्व डाबर ने अधिगृहीत किया था। प्राकृतिक और आयुर्वेदिक हेल्थकेयर में डाबर की विशेषज्ञता का उपयोग कर हमने इस उत्पाद को नई ऊर्जा देकर आज के 30-वर्ष से अधिक आयु वाले पुरुषों के लिए इसे अधिक उपयुक्त बनाया है। इसमें शक्तिशाली तत्वों जैसे सोना, मूसली और शिलाजीत का प्रयोग किया गया है। आज के व्यस्त जीवन के कारण भारत में 30-वर्षीय युवाओं की जरुरतें काफी अलग हो गई हैं। बाहरी कारण जैसे काम का बोझ, तनाव, डेडलाईन आदि पुरुषों की दिनभर की ऊर्जा को खत्म कर देते हैं, और यह शाम को परिवार के साथ अच्छा समय बिताने की क्षमता को भी प्रभावित करते हैं। आज ऐसा कोई भी उत्पाद उपलब्ध नहीं है, जो इस कमी को पूरा करता हो। डाबर ‘थर्टी प्लस’ में एैसे तत्व हंै, जो आपको युवापन का अहसास देने के साथ-साथ आपकी शक्ति, सामथ्र्य और ताकत को नियन्त्रित करने में मदद करते हैं। यह आपको दिन और रात ऊर्जा देकर, नवीन शक्ति प्रदान करता है और आपके शरीर को मजबूत बनाने में मदद करता है। और आप दोबारा से ‘यंगीला’ महसूस करते हैं।
डाबर ‘थर्टी प्लस’ ब्रान्ड को नए कम्यूनिकेशन ‘हो जा यंगीला रे!’ के साथ लाॅन्च किया गया है। यह नया अभियान बाॅलिवुड संुदरी मलाईका अरोड़ा खान प्रस्तुत करंेगी। यह जल्द ही प्रसारित होने लगेगा। उच्च ऊर्जा वाला यह रोचक अभियान अधेड़ उम्र के एक व्यक्ति के ऊपर बनाया गया है, जो ताकत और सामथ्र्य के लिए खुद से ही जंग करता है। वह अपने काल्पनिक युवा स्वरुप के साथ कदम नहीं मिला पाता है और हर बार खुद को हारा हुआ महसूस करता है। डाबर ‘थर्टी प्लस’ से शक्ति प्राप्त कर वह तैयार हो जाता है, और जब जरुरत पड़ती है तो वह मलाईका अरोड़ा खान को बिल्कुल फिल्मी स्वरुप में प्रभावित करने के लिए अपनी शक्ति और हीरोईज़्म का प्रदर्शन करता है।
डाबर इन्डिया लि. के बारे मेंः
डाबर इन्डिया लि. भारत की अग्रगामी एफएमसीजी कंपनी है। पिछले 127 सालों से गुणवत्ता और अनुभव की विरासत के साथ डाबर आज भारत का सबसे विश्वसनीय नाम है और विश्व की सबसे बड़ी आयुर्वेदिक और नैचुरल हेल्थकेयर कंपनी है। डाबर इन्डिया के एफएमसीजी पोर्टफोलियो में पांच मुख्य ब्रान्ड विभिन्न ब्रान्ड पहचान के साथ उपलब्ध हैं, जैसे- डाबर, सभी हेल्थकेयर उत्पादों के लिए नैचुरल हेल्थकेयर उत्पाद है, वाटिका प्रीमियम हेयर केयर ब्रान्ड है, हाजमोला पाचन के लिए और रियल फलों के रस के लिए होनिटस कफ और जुकाम के लिए और फेम फेयरनेस बीच का ब्रान्ड है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in