Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री ने व्यस्त क्षणों में से भी समय निकालकर भेंट की

Posted on 16 October 2012 by admin

आज सरकारी छुट्टी के दिन के बावजूद कुछ विधायक और सैकड़ों अन्य लोग जब मुख्यमंत्री आवास-5 कालिदास मार्ग पर पहुॅचे तो श्री अखिलेष यादव ने अपने व्यस्त क्षणों में से भी समय निकालकर उनसे भेंट की। इस अवसर पर प्रोटोकाल राज्यमंत्री श्री अभिशेक मिश्रा तथा प्रदेष प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री से आज भारत पाक युद्ध में पाकिस्तानी टैंको का विध्वंस करने में षहीद वीर अब्दुल हमीद की पत्नी श्रीमती रसूलन बीबी (गाजीपुर) ने भेंट की। स्व0 अब्दुल हमीद को मरणोंपरान्त परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था। श्री अखिलेष यादव ने श्रीमती रसूलन बीबी का हाल चाल पूछा और उन्हें हर सम्भव सहायता का आष्वासन दिया।

मुख्यमंत्री से जिन प्रमुख विधायकों ने भेंट की उनमें प्रमुख हैं सर्वश्री षारदा प्रताप षुक्ला, चन्द्रा रावत, गोमती यादव, इंदल रावत (लखनऊ), प्रीतम सिंह (पीलीभीत) विजय मिश्र (भदोही) तथा पवन पाण्डेय (फैजाबाद) आदि।

श्री अखिलेष यादव जब परेषान हाल लोगों की भीड़ देखते हैं तो सरकारी कामकाज छोड़कर भी उनसे मिलने का समय निकाल लेते हैं। उन्होने विक्रमादित्य मार्ग से कालिदास मार्ग के लिए चलते वक्त रास्ते में प्रदेष प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी से कहा कि यहां आनेवाले कितनी दिक्कतो के साथ अपनी व्यथा सुनाने आते हैं। लखनऊ में रहने-खाने आदि की तकलीफें हैं। यहां भी आकर प्रतीक्षा में खड़े रहते हैं। इनके दर्द को कैसे अनसुना किया जा सकता है? उन्होने खासकर समाचार पत्रो में छपे सैफई के संजय यादव के आत्महत्या प्रयास पर दुःख जताते हुए कहा कि पता नहीं कैसे वह मिल नहीं पाया। सुरक्षा जवानों को मिला देना चाहिए था। उसे भी ऐसा कदम नहीं उठाना चाहिए था।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in