Categorized | लखनऊ.

बेसिक शिक्षा विभाग के पेंशनरों को प्रथम भुगतान की औपचारिकता माह अक्टूबर, नवम्बर व दिसम्बर-2012 में पूर्ण की जानी है

Posted on 16 October 2012 by admin

मुख्य कोषाधिकारी, जवाहर भवन श्री मो0 ज़मा ने बताया है कि बेसिक शिक्षा विभाग के पेंशनरों को प्रथम भुगतान की औपचारिकता पूर्ण करने हेतु सत्यापन के लिए आवश्यक कागजात अक्टूबर माह में किसी भी कार्यदिवस पर उनके कार्यालय में जमा कराये जा सकते है।
श्री ज़मा ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि जवाहर भवन से पेंशन पा रहे बेसिक शिक्षा विभाग के पेंशनरों को प्रथम भुगतान की औपचारिकता माह अक्टूबर, नवम्बर व दिसम्बर-2012 में पूर्ण की जानी है। उन्होंने बताया कि कोषागार में सत्यापन के समय पेंशनर अपना सी0बी0एस0 खाता सम्बन्धित पास बुक की छाया प्रति, पहचान पत्र तथा ऐसे पेंशनर जो आयकर की परिधि में आते हैं वह अपना पैन कार्ड की छाया प्रति के साथ लेकर अक्टूबर माह के किसी भी कार्यदिवस पर जवाहर भवन कोषागार में उपस्थित होकर अपना सत्यापन करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि सत्यापन के बाद ही ऐसे पंेशनरों का 01 जनवरी, 2013 से नियमित पेंशन का भुगतान कोषागार द्वारा किया जा सकेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in