Categorized | लखनऊ.

बकाया मानदेय का तुरन्त भुगतान कराया जाय

Posted on 16 October 2012 by admin

मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षकों की समस्याओं को लेकर उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी मुख्यालय में आज प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री, सांसद ने आल इण्डिया मदरसा मार्डनाइजेशन टीचर्स एसोसिएशन (मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षकों) के पदाधिकारियों की बैठक को सम्बोधित किया। बैठक में विधान परिषद दल के नेता श्री नसीब पठान, उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के रिसर्च एण्ड डेवलपमेंट यूनिट के चेयरमैन श्री तारिक सिद्दीकी मौजूद रहे।
बैठक में आल इण्डिया मदरसा मार्डनाइजेशन टीचर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय श्री मुस्लिम रजा, प्रदेश अध्यक्ष श्री अकबर अहमद, श्री जुबैर अहमद, श्री जुल्फिकार, श्री मेंहदी, श्री अख्तर कमाल आदि ने अपनी मुख्य समस्याओं को प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 खत्री के समक्ष रखा। जिसमें तीन प्रमुख मांगे शामिल रहीं। 1. इन शिक्षकों को नियमित किया जाय। 2. उनका मानदेय कम से कम दुगुना किया जाय। 3. बकाया मानदेय का तुरन्त भुगतान कराया जाय।
इस मौके पर प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री ने कहा कि इन शिक्षकों की सभी मांगे जायज हैं। उन्होने कहा कि बहुत जल्द ही मदरसा आधिुनिकीकरण शिक्षकों की मांगों को लेकर वह कंाग्रेस नेतृत्व से मिलेंगे और यह प्रयास करेंगे कि केन्द्र सरकार स्पेशल बजट लाकर इनकी समस्याओं का समाधान करे तथा प्रदेश सरकार पर यह दबाव डालेंगे कि उपरोक्त के सम्बन्ध में जो भी धन केन्द्र द्वारा अवमुक्त किया गया है उसे जल्द से जल्द इन शिक्षकों को पहुंचायें।
कंाग्रेस विधान परिषद दल के नेता श्री नसीब पठान ने कहा कि इन मदरसा शिक्षकों की मांगों को वह विधान परिषद में भी उठाकर उसे पूरा कराने का प्रयास करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता वीरेन्द्र मदान ने बताया कि बैठक में मौजूद उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के रिसर्च एण्ड डेवलपमेंट यूनिट के चेयरमैन श्री तारिक सिद्दीकी ने मदरसा शिक्षकों की समस्याओं को विस्तारपूर्वक रखते हुए राज्य सरकार द्वारा एक वर्ष में 50 करोड़ से अधिक के भुगतान न करने के प्रावधान के चलते इन शिक्षकों का बकाया काफी अधिक होने पर चिंता जतायी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in