Categorized | लखनऊ.

खुदरा क्षेत्र में एफडीआर्द को मंजूरी देने से करोड़ों लोग बेरोजगार हो जायेंगे

Posted on 16 October 2012 by admin

नवउदारवादी नितियों में अपनी आजादी को भी बचायें रख पाना सम्भव नहीं है। यह कहना है माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के केन्द्रीय कमेटी के सदस्य व पूर्व सांसद मो0 सलीम का । मो0 सलीम मगंलवार को सीपीएम पाटी द्वारा नवउदारवाद ,साम्प्रदायिकता ,तथा जातिवाद के खिलाफ धरना स्थल पर आयोजित सभा को सम्बोधित कर रहें थे। उन्होंने कहा कि खुदरा क्षेत्र में एफडीआर्द को मंजूरी देने से करोड़ों लोग बेरोजगार हो जायेंगे।
वहीं दूसरे वक्ता के तौर पर बोलते हुए  पार्टी  के राज्य सचिव डा0 एसपी कश्यप ने बताया कि उनकी पार्टी ने अक्टूबर माह में नवउदारवाद, साम्प्रदायिकता ,तथा जातिवाद के खिलाफ पूरे प्रदेश में 15 दिनों का व्यापक जन आन्दोलन चलाया। जिसका उद्देश्य जनविरोधी आर्थिक नीतियों के विरूद्ध साम्प्रदायिक ताकतों की बढ़ती सक्रियता के खिलाफ, जातिवाद की विभाजनकारी भूमिका के विरूद्ध तथा महिलाओं के विरूद्ध होने वाले अपराधांे के सवाल पर जनता को जागृत करना है। डा. एस.पी. कश्यप ने बताया कि यह अभियान आदि है अंत नहीं। इन मुद्दों पर आने वाले दिनों में पार्टी जुझारू आंदोलन कर जनता को लामबन्द कर इस लड़ाई को और तेज करेगी।
पार्टी जिला सचिव मण्डल सदस्य कामरेड प्रेमकुमार ने अपने सम्बोधन में छुआछुत व जातिवाद का मुद्दा जोरदार ढंग से उठाया। उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ लगातार आंदोलन और अभियान चलाने होंगे क्योंकि लोगों की मानसिकता अभी बदली नहीं है। उसे बदलने के लिए जनता के बीच जाकर व्यापक आंदोलन खड़ा करना होगा।
सभा की अध्यक्षता करते हुए माकपा जिला सचिव मण्डल सदस्य कामरेड यदुनन्दन प्रसाद ने कहा कि आज प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, ठप होते उद्योग धंधे तथा किसानों की बदहाली की वजह केन्द्र तथा राज्य द्वारा प्रयोजित नव उदारवादी नीतियां हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में साम्प्रदायिकता तथा जातिवादी ताकतंे फिर से सिर उठाने लगी हैं जिसका उदाहरण प्रदेश में हाल ही के दिनों में हुई साम्प्रदायिक घटनायें हैं किन्तु सरकार इन पर अंकुश लगाने के लिए कोई सख्त कदम नहीं उठा रही है।
सभा का संचालन पार्टी जिला सचिव मण्डल सदस्य कामरेड प्रदीप शर्मा ने किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप पार्टी जिला सचिव मण्डल सदस्य मधु गर्ग, पार्टी राज्य सचिव मण्डल सदस्य प्रेमनाथ राय, के एन भट्ट, लखनऊ जिला कमेटी के मंत्री छोटेलाल पाल, नौजवान सभा के नेता राधेश्याम वर्मा, एसएफआई प्रदेश सचिव अखिल विकल्प, एडवा की नेता सीमा राना, नंदिनी बोरकर, हेमा मुखर्जी, प्रवीण, अनुपम, बृजेश, यूपीएमएसआरए के राहुल मिश्रा, अरूण सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in