Categorized | लखनऊ.

आतंकियों के मुकदमा वापसी के परिणाम गम्भीर होंगे-डा0 बाजपेई

Posted on 16 October 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकंात बाजपेई ने सपा सरकार को चेतावानी देते हुए कहां कि देश-द्रोह, सामाजिक एकता को चोट पहुचाने तथा आस्था के केन्द्रो पर किए गये हमलों के मुकदमें पर सरकार सावधानी बरते वरना उसको इनके गम्भीर परिणाम भुगतने होंगे। डा0 बाजपेई ने कहा कि इमाम बुखारी का बार-बार सपा सुप्रीमों मुलायम सिंह से मिलकर प्रेस को यह बताना कि आतंकवाद के कथित फर्जी मामलों में जेलों में बंद युवकों की रिहाई पर सपा सरकार जल्द कदम उठाएगी पर प्रदेश अधक्ष ने कहा कि इमाम बुखारी की दाढ़ी मंे तिनका है। वह स्पष्ट करे कि आतंकवादी कैसे निर्दोष हो सकता है। क्या बम विस्फोट करना, निर्दोष लोगों की जान लेना, एक समुदाय विशेष हिन्दुओं के आस्था केन्द्र श्री रामजन्म भूमि पर हमला करना निर्दोष का कृत्य हो सकता है।
डा0 बाजपेई ने कहां कि 23 नवम्बर 2007 को फैजाबाद,बनारस और लखनऊ कचेहरी में हुए सिरियल बम धमाकों मे जिसमें 13 लोगों की मौत हुई थी और एक वकिल की मौत हो गई थी अनेकों लोग घायल को गए थे। उस मामले की सुनवाई फैजाबाद जिले तथा लखनऊ और बनारस में भी चल रही है। ऐसे देश-द्रोही अपराधियों पर से मुकदमा वापसी की बात करना देश-द्रोह जैसा ही है। सपा सरकार के मुकदमा वापसी जैसे वोट बैंक की घोर तुष्टीकरणवादी सोच के कारण फैजाबाद के वकील हड़ताल पर है, पूरा फैजाबाद जनपद आन्दोलित है। वकीलों के साथ समाजिक संगठन, राजनीतिक दल भी आन्दोलन कर रहे है।
डा0 बाजपेई ने कहा कि सपा सरकार को मौलाना बुखारी के दबाव मे न आकर उनको उनकी हद बता देनी चाहिए। सपा सरकार को पिंजरे में बंद पंछी की तरह बुखारी से बात नही करनी चाहिए। यदि प्रदेश सरकार ने आतंकवादी गतिविधियों में पकड़े गए आतंकियों के ऊपर लगे मुकदमें वापस लिए तो फैजाबाद जनपद की तरह इस आंदोलन को पूरे प्रदेश में होने से कोई रोक नही पायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in