Categorized | लखनऊ.

प्रशासनिक अधिकारियों का उचित समय पर मौके पर पहुंचना और स्थिति पर नियंत्रण करना उनके कार्य दायित्वों में शामिल है

Posted on 16 October 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पिछले दिनों में प्रदेश में हुई कुछ घटनाओं में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मौके पर समय से न पहुंचने तथा त्वरित कार्रवाई न किए जाने के मामलों पर गम्भीर रुख अख्तियार करते हुए निर्देश दिए हैं कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए। यदि भविष्य में इस प्रकार के मामले संज्ञान में आते हैं तो सरकार ऐसे शिथिल व लापरवाह अधिकारियों से सख्ती से पेश आएगी और उनके विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
श्री यादव ने कहा कि प्रदेश में अमन-चैन और साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखना तथा कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करना सरकार की पहली प्राथमिकता है। इसके साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में प्रशासनिक अधिकारियों की जिम्मेदारी ज्यादा है। उन्हें सदैव सजग और सतर्क रहते हुए अपने प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना के समय प्रशासनिक अधिकारियों का उचित समय पर मौके पर पहुंचना और स्थिति पर नियंत्रण करना उनके कार्य दायित्वों में शामिल है। ऐसे समय में उन्हें सूझबूझ के साथ अपनी नेतृत्व तथा प्रशासनिक क्षमता का परिचय देना चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in