Categorized | कारोबार

सादा दही नये पालीपैक में बाजार में विक्रय करने का निर्णय

Posted on 16 October 2012 by admin

पराग प्रबन्धन ने उपभोक्ताओं की काफी समय से चली आ रही मांग को दृष्टिगत रखते हुए देश में अन्य मेट्रोपोलिटन शहरों की भांति दिनांक 16 अक्टूबर 2012 की प्रातः से 400 ग्राम का सादा दही नये पालीपैक में बाजार में विक्रय करने का निर्णय लिया है। यह पैक उपभोक्ताओं की घरेलू आवश्यकताओं को ध्यान मंे रखते हुये लाया गया है।
लखनऊ प्रोड्यूसर्स को-आपरेटिव मिल्क यूनियन के महाप्रबंधक श्री एस0के0 प्रसाद ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस दही का 5 डिग्री सेंटीग्रेड के तापमान पर 03 दिन तक सुरक्षित रखा जा सकता है। इसकी कीमत 22 रुपये प्रति पैक होगी। ज्ञातव्य है कि इसके पूर्व से ही पराग के सादा व मीठा दही 100 से 200 ग्राम के कप बाजार में उपलब्ध हैं, जो उपभोक्ताओं में काफी लोकप्रिय हैं। प्रदेश में इसके पूर्व अभी तक पालीपैक मंे दही विक्रय नहीं किया जा रहा था। उन्हांेने बताया कि इसके पश्चात शीघ्र ही उपभोक्ताओं की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुये एक के0जी0 के पैक में भी सादे दही की बिक्री किये जाने की योजना है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in