Categorized | लखनऊ.

तकनीकी शिक्षा लेकर स्वरोजगार स्थापित करने के लिए आगे आये युवा: प्रकाश

Posted on 16 October 2012 by admin

pa140008लघु, सूक्ष्म, एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित एमएसएमई विकास संस्थान कानपुर के उपनिदेशक आरके प्रकाश ने कहा कि उच्च शिक्षा लेने के बाद भी युवक-युवतियां नौकरी की तलाश में भटकते रहते हैं जबकि उन्हें तकनीकी शिक्षा लेकर स्वरोजगार स्थापित करने के लिए आगे आना चाहिए। श्री प्रकाश सोमवार को सरोजनीनगर के स्कूटर्स इण्डिया चैराहा स्थित सहयोग परिवार इंस्टीट्यूट आफ कम्प्यूटर एजूकेशन (स्पाइस) में संस्थान द्वारा आयोजित डीटीपी एवं स्क्रीन प्रिटिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में प्रतिभागियों को सम्बोधित कर रहे थे।
रोटरी क्लब कानपुर के अध्यक्ष शशिकान्त शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में श्री प्रकाश ने कहा कि इस वैज्ञानिक युग में कम्प्यूटर का महत्व काफी बढ़ गया। विदेशों में तो कम्प्यूटर की जानकारी न रखने वाले लोगों को निराक्षर की श्रेणी में माना जाता है। उन्होंने कहा कि आज के समय में कम्प्यूटर सभी व्यवसायों के लिए जरूरी बन गया है। कम्प्यूटर प्रशिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियां नौकरी के साथ ही कम पूंजी में अपना व्यवसाय भी शुरू कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि स्वरोजगार से जुड़ी जानकारियां उपलब्ध कराने के लिए प्रशिक्षण के दौरान लीड बैंक, जिला उद्योग केन्द्र व खादी ग्रामोद्योग के अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। pa140014_r2_c1इस मौके पर सहयोग परिवार इंस्टीट्यूट आफ कम्प्यूटर एजूकेशन के निदेशक राज किशोर पासी ने आये हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in