Categorized | लखनऊ.

आगामी चार-पांच दिनों में यहीं से हज यात्रा पर भेजा जायेगा

Posted on 14 October 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के हज एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री व राज्य हज समिति के अध्यक्ष मोहम्मद आज़म खाँ के प्रयासों के फलस्वरूप प्रदेश के बचे हुये हज यात्रियों में से 299 को एक विशेष उड़ान के ज़रिये आज यहाँ चैधरी चरण सिंह अमौसी एअरपोर्ट से सऊदी अरब रवाना किया गया। उड़ान संख्या- एस.वी. 5733 से जाने वाले इन हज यात्रियांे में 151 पुरुष, 145 महिलायें, 02 बच्चे व एक शिशु शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनऊ से हज यात्रियों की रुटीन उड़ानों का सिलसिला विगत 05 अक्टूबर को खत्म होने के बाद भी प्रदेश के लगभग 500 हज यात्री हज पर जाने के लिये बाकी बचे थे। इनमें से आज जाने वाले 299 हज यात्रियों सहित 418 यात्रियों के पासपोर्ट वगैरह हज कमेटी आॅफ इण्डिया से प्राप्त हो चुके हैं। इस तरह अब जो यात्री शेष बचे हैं उन्हें भी आगामी चार-पांच दिनों में यहीं से हज यात्रा पर भेजा जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in