Categorized | लखनऊ.

धांधली व जोर जबर्दस्ती के आधार पर नियम विरूद्ध निुयक्तियां कराने का आरोप

Posted on 14 October 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने सपा सरकार पर एन0आर0एच0एम0 में धांधली व जोर जबर्दस्ती के आधार पर नियम विरूद्ध निुयक्तियां कराने का आरोप लगाया है। प्रदेश प्रवक्ता विधान परिषद सदस्य हृदयनारायण दीक्षित ने आज रविवार को पार्टी मुख्यालय पर सम्वाददताओं से वार्ता करते हुए कहा कि मंत्री और सी0एम0ओ0 विवाद में अधिकारियों की ही जांच कराने और मंत्री से सिर्फ त्यागपत्र ही लेने की सरकारी कार्रवाई से राज्य के अधिकारियों पर दबाव बनाने की ही सरकारी साजिश दिखाई पड़ रही है। सरकार चाहती है कि नियुक्तियों में सपा नेताओं के आग्रह माने जाएं। नियमों प्राविधानों की समीक्षा आदि की बातें बहानेबाजी हैं। सपा अपने मूल स्वभाव में कभी भी नियमपसंद नहीं रही। सपा पीछे छः माह से धौंस और जोरजबर्दस्ती के जरिए नौकरशाही को कुन्द करने का अभियान चला रही है।
श्री दीक्षित ने कहा कि सपा नेताओं व मंत्रियों के आचरण और धांधली की आलोचना विपक्षी दलों ने ही नहीं की। सपा प्रमुख मुलायम सिंह ने भी कई दफा मंत्रियों के आचरण और कार्यव्यवहार पर तल्ख टिप्पणियां की हैं। सपा ने पूरे राज्य में भय और दहशत का माहौल बनाया है। एन0आर0एच0एम0 की नियुक्तियों के मामले में राज्य के अधिकांश जिलों के अधिकारी तनावग्रस्त हैं। उन पर बेजा दबाव पड़ रहे हैं। यही स्थिति पी0डब्लू0डी0 व सिंचाई विभागों की भी है। पुलिस विभाग पर बेजा दबाव से तो राज्य का तंत्र ही विफल हो गया है। ध्वस्त कानून व्यवस्था इसी का परिणाम है। राज्य दलीय तानाशाही की ओर अग्रसर है। भाजपा इस सरकारी नीति का विरोध करेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in