Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री ने हरेक से मिलकर उसकी परेशानी जानी और फिर कार्यवाही के भी निर्देश दिए

Posted on 14 October 2012 by admin

मुख्यमंत्री जी घर आए हुए को निराश नहीं करते हैं। बुधवार को जनता से भंेट का कार्यक्रम निर्धारित है परन्तु कोई प्रार्थी जब भी दिख जाए वह उसकी बात अवश्य सुनते हैं। आज रविवार का दिन था अवकाश का दिन लेकिन जब 5-कालिदास मार्ग पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा तो मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने हरेक से मिलकर उसकी परेशानी जानी और फिर कार्यवाही के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी भी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री जी से आज मिलने के लिए जहाॅ आम जनता की भीड़ थी वहीं सांसद, विधायक तथा पार्टी के कुछ नेता भी आए हुए थे। सांसद पकौड़ी लाल कोल एवं विधायकगण  विशम्भर सिंह यादव, धर्मेश तोमर, गुड्डू पंडित, मुख्यमंत्री जी से मिले तो भोपाल से आए शाहजहाॅ खाॅ जादूगर भी अपना हुनर दिखाने पहुंचे थे। मथुरा के रितेश बंसल, खदरा लखनऊ की श्रीमती ककसा और सीतापुर के भूपलाल को आर्थिक मदद चाहिए थी तो जखनियाॅ, गाजीपुर की श्रीमती शाहजहाॅ पत्नी इदरीस को आवास की दिक्क्त है। कानपुर की आसमां, मुसद्दी और नूरजहाॅ को बी0पी0एल कार्ड मिलने में दिक्कत की शिकायत है। जालौन के मोहम्मद इस्लाम उत्पीड़न के षिकार हैं तो लखीमपुर खीरी के सरदार स्वर्णजीत सिंह पट्टे पर खेती की जमीन के प्रार्थी हैंें।
मुख्यमंत्री आवास पर श्री अखिलेश यादव से भेंट करने वालों में प्रमुख थे सर्वश्री श्याम लाल सैनी, मुजफ्फरनगर, श्री फिरोज खाॅ सम्भल, श्री सिद्धगोपाल साहू, हमीरपुर, श्रीमती जरीना उस्मानी, बाराबंकी, हाजी इमरान काजी, सिकंदराबाद, चैधरी निसार अहमद, बादल यादव, मुकेश यादव उमीउद्दीन बुलन्दशहर, कैप्टन अर्जुन ंिसंह गाजीपुर, श्रीमती कैसरजहाॅ कानपुर, नजमा बहराइच आदि सैकड़ोे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in