Categorized | समाज

मुख्यमंत्री के जन्म दिन पर बसपाई संगीत की धुन पर जम कर थिरके

Posted on 15 January 2010 by admin

सुलतानपुर - मुख्यमंत्री सुश्री मायावती के 54 वें जन्म दिन पर खुर्शीद क्लब मैदान में बसपा ने केक काट कर पर्यटन मंत्री के मुख्यातिथ्य में जन्म दिवस मनाया गया।सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के अन्तर्गत मेधावी छात्र- छात्राओं को चश्मा का वितरण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित बसपाइयों ने संगीत की धुन पर खुशी मनाकर बहन मायावती की दीर्घायु की कामना की ।

मुख्यमंत्री मायावती के जन्म दिवस के अवसर पर विधायकों में ओ. पी. सिंह, चन्द्र प्रकाश मिश्र मटियारी ,भगेलू राम ,नवनिर्वाचित एमएलसी अशोक सिंह,पंचायत अध्यक्ष गीता सरोज,जिया लाल त्यागी, पूर्व सांसद ताहिर खा¡,पूर्व विधायक पवन पांडे, बाबू राम वर्मा,डा0 डी.एस. मिश्रा, पवन कुमार , दिनेश चन्द्रा,बिनय जायसवाल,आशीष शुक्ला, विनोद जायसवाल, जिशान अली,मो. रिजवान पप्पू, सभासदों में आरिफ अंसारी, धर्मेन्द्र सिंह बबलू, चौधरी मुफीश अहमद,राम सुख, धर्मेन्द्र सिंह ,अजीत श्रीवास्तव सहित हजारों की संख्या में जिले भर के बसपाई कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। उक्त कार्यक्रम का सफल संचालन बसपा जिलाध्यक्ष डा0 ओम प्रकाश गौतम ने किया।

दूसरी ओर जिला प्रशासन ने पंत स्टेडियम मैदान के टेनिस हाल में जन कल्याण कारी शिविर का आयोजन कर पात्रों को शासन की तमाम योजनाओं से लाभन्वित करने का कोरम पूरा किया,जिसमे लगभग 17भ् पात्रों को मान्यवर काशीराम आवास कब्जा प्रमाण पत्र मुख्य विकास अधिकारी जी. राम, संख्याधिकारी विनोद कुमार सिंह के कुशल संचालनमें वितरित किया गया। वहीं 134 छात्राओं को विभिन्न ब्रांडो की साइकिलें वितरित की गयी । उक्त कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी ने 30 बालिकाओं को महामाया योजना अन्तर्गत प्रमाण पत्र वितरित किया।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in