Categorized | लखनऊ.

सरकार पर घटना की लीपापोती करने का आरोप

Posted on 13 October 2012 by admin

भाजपा ने गोण्डा के मुख्य चिकित्साधिकारी के साथ घटी घटना को गम्भीर बताते हुए सरकार पर घटना की लीपापोती करने का आरोप लगाया। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि घटना के तत्काल बाद मंत्री महोदय को बर्खास्त किया जाना चाहिए था तथा घटना की जांच करा कर उनके खिलाफ अपराधिक अभियोग दर्ज होना चाहिए था। गिरफ्तार किया जाना था। उसमे महज त्याग पत्र लेने का टोटका कर व कमिशनर से जांचकराकर कार्रवाई की इति श्री करना चाहती है जो बेहद हास्यस्पद व निन्दनीय है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि घटना प्रदेश में गुण्डा राज की वापसी है।
भाजपा  प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत बाजपेई ने प्रदेश मुख्यालय पर इलेक्ट्रानिक मीडिया से वार्ता में सरकार से सवाल किया कि सरकार बताएं कि राजस्व राज्यमंत्री द्वारा प्रताडि़त किए गए सी.एम.ओ. कहा है? उन्हे अब तक उनको अब तक उनके परिवार जनों से मिलने क्यों नही दिया गया? डा0 बाजपेई ने यह आशंका व्यक्त की कि या तो सरकार पूरे घटनाक्रम पर लीपापोती करने की गरज से सी.एम.ओ. को किसी से मिलने नही दे रही है या उन्हे गम्भीर चोट है जिस के कारण उन्हे मीडिया तथा उनके परिवार के लोगों से दूर रखा गया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार के मंत्री जैसे जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा जिस तरह का कृत्य किया गया और सरकार द्वारा इसमें अब तक जिस तरह की कार्यवाही की गई उसने प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री की छवि को जनता में तार-तार कर दिया तथा प्रदेश की कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है। उन्होंने कहा कि संविधान व सत्य निष्ठा की शपथ लेने वाले व्यक्ति द्वारा किए जा रहे इस तरह के अपराधिक कृत्य संविधान की मयार्दा क्या कानून का मखौल उड़ाते है तथा अत्यन्त गम्भीर अपराध है। भाजपा अधक्ष ने सरकार से मांग की है कि घटना की निष्पक्ष व प्रभावी जांच कराकर दोषी के खिलाफ अविलम्ब सख्त से सख्त कार्यवाही सुनिश्चित करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in