Categorized | लखनऊ.

गरीब से गरीब आदमी तक उसके इलाज की किरण पहुचाना सबसे बड़ी सेवा है

Posted on 13 October 2012 by admin

photo5गरीब से गरीब आदमी तक उसके इलाज की किरण पहुचाना सबसे बड़ी सेवा है यह बात भाजपा अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेई ने आज हरभजन देवी अस्पताल के निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर पर कही। डा0 बाजपेई ने कहा कि 52 वर्षो से अस्पताल बिना किसी सरकारी सहायता और बाहरी सहायता के मरीजों का इलाज कर रहा है यह सराहनीय है साथ ही साथ प्रेरणादायी भी है। पूरे प्रदेश में सामाजिक संस्थाए सेवा क्षेत्र में अग्रणी है। यद्धपि सरकार प्रत्येक नागरिक को चिकित्सा उपलब्ध कराये यह उसका फर्ज है नागरिक का मौलिक अधिकार भी है। परन्तु आज चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो चाहे चिकित्सा का सरकार यह कर नही कर पा रही है। मैं आज के कार्यक्रम से प्रेरणा लेकर शीघ्र ही मेंरठ में एक ”नो प्रोफिट नो लाॅस” की तर्ज पर नर्सिंग होम बनवाऊंगा। इस अवसर पर सोसायटी चेयरमैन पूर्व विधायक विद्यासागर गुप्त, भाजपा उ0प्र0 के महामंत्री संगठन राकेश जैन, प्रदेश मीडिया प्रभारी नरेन्द्र सिंह राणा, संगठन मंत्री भारत दीक्षित, अशोक तिवारी, हीरो बाजपेई, पी.के. सिंह, राजीव मिश्रा सहित अस्पताल के डाक्टर्स और सोसायटी के सदस्य तथा बड़ी संख्या में इलाज के लिए उपस्थित लोग मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in