स्पताल में प्रतिदिन आने वाले मरीजों की संख्या 3000 से बढ़कर 10,000

Posted on 13 October 2012 by admin

उत्तर प्रदेष के चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अहमद हसन ने कहा है कि डा0 राम मनोहर लोहिया के विचारों से प्रेरणा लेकर हम सभी उन्नति के पथ पर अग्रसर हो सकते हैं। श्री हसन आज प्रात 9 बजे गोमती नगर स्थित डा0 राम मनोहर लोहिया संयुक्त चिकित्सालय में श्री लोहिया के निर्वाण दिवस पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के पष्चात उपस्थित चिकित्सकों व कर्मचारियों को सम्बोधित कर रहे थे।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि गरीब जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना ही डा0 लोहिया के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। अस्पताल में प्रतिदिन आने वाले मरीजों की संख्या 3000 से बढ़कर 10,000 होने पर मंत्री जी ने संतोष व्यक्त किया। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस अस्पताल को एक आदर्ष अस्पताल  बनाना होगा। सरकार की तरफ से बजट की कोई कमी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि 01 करोड़ 25 लाख की लागत से डिजिटल एक्सरे मषीन लगायी जायेगी, जो अब तक किसी अस्पताल में नहीं लगी है। मंत्री जी ने नर्सिंग स्टाफ से अपेक्षा की कि वे निर्धारित से अधिक समय देकर तथा मृदुभाषी बनकर गरीब मरीजों की सेवा करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in