Categorized | लखनऊ.

यूपीए सरकार ने रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी कर महिलाओं को ठगा

Posted on 13 October 2012 by admin

bjp-12राजमाता विजयाराजे सिंधिया के जन्म दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा लखनऊ महानगर की सैकड़ों महिलाओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष लज्जारानी गर्ग के नेतृत्व में रसोई गैस के बढ़े हुये दामों तथा कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल द्वारा महिलाओं पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में विधानसभा के सामने धरना दिया। महिलाओं ने सोनिया गांधी होश में आओ- महिलाओं से मत टकराओं, हम भारत की नारी हैं-फूल नही चिंगारी है तथा मूल्य वृद्धि वापस लो और श्रीप्रकाश को बर्खास्त करो के नारे लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया।
धरने को सम्बोधित करते हुये भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लज्जारानी गर्ग ने कहा कि आज पूरे देश में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा रसोई गैस की बढ़ोत्तरी एवं श्रीप्रकाश जायसवाल की अभद्र टिप्पणी के विरोध में हमारा धरना प्रदर्शन चल रहा है। यूपीए सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते दिन प्रतिदिन महंगाई बढ़ती ही जा रही है सरकार राहत देने के बजाय रसोई गैस की संख्या घटाकर एवं दामो को बढ़ाकर दोहरी मार आम जनता के ऊपर थोप दी है। इसका सीधा असर महिलाओं पर पड़ रहा है महिलाओं को अपना घर चलाना मुश्किल हो गया है सरकार ने तो महिलाओं को ठगने का कार्य किया है। केन्द्रीय कोलया मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल की अभद्र टिप्पणी से महिलाओं का अपमान हुआ है अगर सोनिया गांधी महिलाओं की सच्ची हितैषी है तो श्रीप्रकाश जायसवाल को तत्काल मंत्रीमण्डल से हटायें। महानगर संयोजक मनोहर सिंह ने कहा कि जन कल्याण के कार्यो में यूपीए सरकार की कोई भी रूचि नही है। सरकार घोटाले एवं भ्रष्टाचार करने में मस्त है और जल्दी ही देश की जनता यूपीए को सबक सिखायेगी। महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष बीना गुप्ता ने कहा कि यूपीए सरकार के राज में चैतरफा महंगाई, आतंकवाद, घोटाले तथा भ्रष्टाचार के कारण आम जनता का जीना दूभर हो गया है। महिलाओं के प्रति यूपीए सरकार गम्भीर नही है, या यह कहा जाय कि देश की जनता से ही इस मनमोहन सरकार को कोई मतलब ही नही है। आने वाला चुनाव यूपीए सरकार को अर्श से फर्श पर लाने वाला है। धरने में अनीता तोमर, पुष्पा सिंह चैहान, अनीता अग्रवाल, रंजना द्विवेदी, सुनीता बंसल, लक्ष्मी सिंह, जया शुक्ला, कुन्ती श्रीवास्तव, सुमन शुक्ला, आशा मौर्या, रानी कनौजिया, संतोष तेवतिया, नीलम प्रजापति, शशी जोशी, बबिता सिंह, नीलम मिश्रा, आशा पाठक, मंजू सिंह, सुशीला वर्मा, प्रतिभा ंिसंह, स्नेहप्रभा सिंह, ज्योति सक्सेना, आदि सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थीं। अंत में प्रदेश उपाध्यक्ष लज्जारानी गर्ग महानगर संयोजक मनोहर सिंह, महामंत्री मान सिंह एवं महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष बीना गुप्ता अपने समर्थकों सहित महामहिम राष्ट्रपति महोदय का ज्ञापन एसीएम-प्रथम विनोद कुमार को सौंपा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in