Categorized | लखनऊ.

राजस्व विभाग में चकबंदी विभाग का आमेलन

Posted on 12 October 2012 by admin

राजस्व मंत्री ने कर्मचारी संगठनों से अलग-अलग वार्ता की

उत्तर प्रदेश के राजस्व मंत्री श्री अम्बिका चैधरी ने कहा है कि वे कर्मचारी हितों की संरक्षा के पक्षधर हैं लेकिन जनहित और विशेष रूप से कृषक हित को विशेष तरजीह दी जाएगी। श्री चैधरी आज अपने सरकारी आवास पर राजस्व तथा चकबंदी विभाग के सेवा संघों को अलग-अलग आमंत्रित कर उनसे विमर्श कर रहे थे। यह विमर्श राजस्व मंत्री के निर्देश पर राजस्व तथा चकबंदी विभाग के आमेलन के सिलसिले में आयोजित किया गया था।
श्री चैधरी ने कहा कि आमेलन से पूर्व शासन स्तर पर सम्बन्धित विभागों से मशविरा कर सम्यक विचारोपरांत ही कोई निर्णय लिया जायेगा। श्री चैधरी ने कहा कि संवादहीनता समस्याओं को जन्म देती है इसी कारण वे व्यक्तिगत रूप से सभी संघों से मिलकर अग्रिम कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि शासन का हर संभव प्रयास होगा कि कर्मचारी हितों पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े और उनकी वरिष्ठता प्रभावित न हो।
चैधरी ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान विनम्रता और उदारता से किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को भी अपना दृष्टिकोण बदलना होगा। उन्होंने कहा कि शासन सर्वप्रथम आमजन की भलाई के लिए कदम उठाएगा और उसके बाद कर्मचारियों के हित में कार्य किया जायेगा।
श्री चैधरी ने कहा कि शासन राजस्व और चकबंदी विभाग की कार्य करने की प्रक्रिया में आने वाली जटिलताओं को समाप्त करने के लिए कटिबद्ध है ताकि किसानों को जटिल प्रक्रिया के कारण असुविधा न हो। राजस्व मंत्री ने कहा कि आमेलन प्रक्रिया में इस बात का विशेष ध्यान रखा जायेगा कि एक सेवाअेां का एक ऐसा ढांचा विकसित हो जो सर्वमान्य हो। साथ ही शासन की मंशा है कि कर्मचारी समस्याओं का न्यूनीकरण हो और कुल मिलाकर सेवा शर्तों को बेहतर बनाया जाये।
राजस्व मंत्री ने बैठक में उपस्थित प्रमुख सचिव राजस्व तथा चकबंदी आयुक्त श्री एल0 वेंकटेश्वर लू को निर्देश दिया कि वे कर्मचारियों की लम्बित समस्याओं को समबद्ध ढंग से निराकरण करें तथा जिन कर्मियों की प्रोन्नति रुकी है उनकी प्रोन्नति के लिए आवश्यक कार्यवाही करें।
श्री चैधरी ने मुख्य रूप से रजिस्ट्रार कानूनगों संघ, उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ, चकबंदी मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ, चकबंदी अधिकारी संघ, उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ, राजस्व संग्रह अमीन संघ, चकबंदी लेखपाल संघ, राजस्व परिषद मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियोें से विमर्श किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in